सब्सक्राइब करें

शाहरुख फिर बोलने जा रहे 'हैपी न्यू ईयर', 2021 के पहले दिन सामने आएगी इस नई फिल्म की पहली झलक

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 10 Dec 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Yash Raj Films release the first look of Shah Rukh Khan film Pathan on new year January 2021
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान की अगली बहुचर्चित फिल्म 'पठान' की आधिकारिक घोषणा अब जल्द ही होने वाली है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म स्टूडियो यशराज फिल्म्स और इसके कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा व्यवस्था कर रहे हैं कि वह इस फिल्म की घोषणा नए साल के अवसर पर कर देंगे। फिल्म की शूटिंग काफी दिनों पहले शुरू हो चुकी है इसलिए आदित्य योजना बना रहे हैं कि वह फिल्म की घोषणा शाहरुख खान के फर्स्ट लुक के साथ करें।

Yash Raj Films release the first look of Shah Rukh Khan film Pathan on new year January 2021
शाहरुख खान - फोटो : फाइल

शाहरुख खान के दुनिया में इतने प्रशंसक हैं कि उनकी अगली फिल्म 'पठान' की अभी घोषणा हुई भी नहीं है, उससे पहले ही लोगों के अंदर इतना उत्साह है कि वह शूटिंग के दौरान की पल-पल की खबर जानने के लिए उत्सुक हैं। शाहरुख खान ने जिस दिन अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, उस दिन फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें 'अमर उजाला' ने प्रकाशित की थीं, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर वायरल होने में तनिक भी देर न लगी। फिल्म की शूटिंग करने में शाहरुख खान लगे हुए हैं और इसके निर्माता व्यवस्था कर रहे हैं कि फिल्म को अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया जाए।

Yash Raj Films release the first look of Shah Rukh Khan film Pathan on new year January 2021
आदित्य चोपड़ा - फोटो : फाइल

जानकारी के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'पठान' को आधिकारिक रूप से घोषित करने के लिए नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी चुनी है। इस दिन वह फिल्म की घोषणा तो करेंगे ही, साथ ही वह फिल्म में शाहरुख खान का फर्स्ट लुक भी जारी करेंगे। फिल्म की घोषणा को एक समारोह में तब्दील कर दिया जाएगा। आदित्य चोपड़ा के समझ में भी यह बात आ चुकी होगी कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अब तक उन्होंने घोषित भी नहीं की है और उसकी चर्चाएं चारों तरफ होने लगी हैं। अब इसकी आधिकारिक घोषणा करने का इससे अच्छा समय नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Raj Films release the first look of Shah Rukh Khan film Pathan on new year January 2021
शाहरुख खान - फोटो : फाइल

शाहरुख ने अपनी जिंदगी में अब तक कई बड़ी फिल्मों में काम किया है लेकिन यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'पठान' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।

विज्ञापन
Yash Raj Films release the first look of Shah Rukh Khan film Pathan on new year January 2021
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : isntagram/iamsrk, deepikapadukone

 शाहरुख के साथ फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भी मुख्य भूमिका रहेगी। वह इस समय मुंबई में ही शकुन बत्रा के निर्देशन में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बीच-बीच में वह अपनी कुछ तारीखें ‘पठान’ को भी दे रही हैं। शाहरुख और दीपिका के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया, आदि कलाकार की मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

नबंर एक पर रहा 'अनुपमां', 'इंडियन आइडल 12' ने भी मारी बाजी, देखें 48वें हफ्ते की पूरी TRP लिस्ट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed