छोटे पर्दे के कई शो की टीआरपी में हर हफ्ते काफी बदलाव देखने को मिलता है। बहुत बार एक ही शो दर्शकों के दिलों को काफी जीतता है, जिसके चलते वह लगातार टीआरपी की लिस्ट में शामिल रहता है, लेकिन कुछ शो ऐसे भी हैं जो ज्यादा दिन तक टीआरपी की लिस्ट में टिके नहीं रह पाते हैं। किस शो की टीआरपी अच्छी है या खराब यह बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के जरिए पता चलता है। अब बार्क ने अपने 48वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है। ऐसे में हम आपको टीआरपी के मामले में टॉप पांच शो के बारे में बाते हैं।
नबंर एक पर रहा 'अनुपमां', 'इंडियन आइडल 12' ने भी मारी बाजी, देखें 48वें हफ्ते की पूरी TRP लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट पिछली हफ्ते की रिपोर्ट से काफी अलग और हैरान कर देने वाली है। नई रिपोर्ट में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल अनुपमां नंबर एक पर है। यह सीरियल पिछले हफ्ते भी टीआरपी रिपोर्ट में पहले नंबर पर था। दर्शक अनुपमां सीरियल को लगातार पसंद कर रहे हैं। 48वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में इस सीरियल को कुल 8657 इम्प्रेशंस मिले हैं।
पिछले हफ्ते की रिपोर्ट की तरह 48वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में भी जी टीवी का चर्चित सीरियल कुंडली भाग्य दूसरे लंब पर रहा है। यह सीरियल बहुत बार नंबर एक पर भी रहा है, लेकिन बीती दो बार की रिपोर्ट से यह टीआरपी में दूसरे नंबर पर आ गाया है। कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिका में हैं। 48वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में इस सीरियल को कुल 7066 इम्प्रेशंस मिले हैं।
48वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 ने अपनी जगह बनाई है। यह टीआरपी की लिस्ट में नंबर तीन पर है। इंडियन आइडल का 12 सीजन 28 नवंबर को शुरू हुआ है। इस शो के जज बॉलीवुड के मशहूर गायक विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया हैं। टीआरपी लिस्ट में इंडियन आइडल 12 को कुल 6147 इम्प्रेशंस मिले हैं।
टीआरपी की टॉप पांच की लिस्ट में एक बार फिर से स्टार प्लस के सीरियल इमली ने जगह बना ली है। इस सीरियल का प्रसारण पिछले महीने शुरू हुआ था, जिसको दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इमली सीरियल 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे नबंर पर है। इस सीरियल को कुल 5832 इम्प्रेशंस मिले हैं। जबकि पिछली टीआरपी रिपोर्ट में चौथे नंबर पर जी टीवी का सीरियल कुमकुम भाग्य था।
