सब्सक्राइब करें

नानावटी अस्पताल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचे राहुल रॉय, अब यहां हो रहा आगे का इलाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 10 Dec 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Rahul Roy brother in law informs that the ailing actor is not home but he is still undergoing treatment
राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता राहुल रॉय अभी तक अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर नहीं पहुंचे हैं। दरअसल, राहुल के बहनोई ने जानकारी दी है कि राहुल को नानावटी अस्पताल से तो डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन, वह घर न पहुंचकर मुंबई के ही एक दूसरे अस्पताल वॉकहार्ड में भर्ती हो गए है। यहां राहुल की हालत पहले से बेहतर है और वह बहुत ही जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।

Rahul Roy brother in law informs that the ailing actor is not home but he is still undergoing treatment
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

राहुल रॉय कारगिल में बीते महीने अपनी फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। कारगिल का उस समय तापमान -12 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता था। इसलिए, उसी ठंड का असर राहुल पर हुआ। वैसे तो राहुल ठंड का पूरा मजा ले रहे थे लेकिन वह मजा ही सजा बन गया और राहुल ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए। फिर उन्हें कारगिल से श्रीनगर लाया गया और श्रीनगर से सीधे मुंबई लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Rahul Roy brother in law informs that the ailing actor is not home but he is still undergoing treatment
rahul roy - फोटो : फाइल

राहुल कुछ दिनों तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती रहे। यहां उनका इलाज चालू रहा और साथ में स्पीच थेरेपी भी चलती रही। दरअसल, ब्रेन स्ट्रोक के कारण राहुल ठीक से बोल नहीं पा रहे थे।  वह बोलने की कोशिश करते तो उनके शब्द लड़खड़ाते थे। इसलिए, थेरेपिस्ट ने उनकी स्पीच थेरेपी शुरू करवाई जिसके बाद राहुल के बोलचाल में भी काफी सुधार आया है। राहुल के बहनोई रोमीर सेन ने जानकारी दी है कि राहुल नानावटी अस्पताल से निकलकर वॉकहार्ड अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Roy brother in law informs that the ailing actor is not home but he is still undergoing treatment
Rahul Roy - फोटो : instagram

रोमीर के मुताबिक राहुल का बीमार होना उनकी लापरवाही की वजह से हुआ है। वह ठंड का मजा ले रहे थे और उन्होंने इस खतरनाक ठंड के नुकसान का ख्याल नहीं रखा। बहुत ही जल्द राहुल के भाई बहन पूरी बात सामने लाएंगे। खुद राहुल भी इस बात को स्पष्ट रूप से कह पाएंगे क्योंकि वह भी धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। हालांकि, पूरी तरह से ठीक होने में राहुल को लंबा समय जा सकता है। हाल ही में राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें वह अपनी बहन के साथ खड़े हुए नजर आ रहे थे

विज्ञापन
Rahul Roy brother in law informs that the ailing actor is not home but he is still undergoing treatment
राहुल रॉय - फोटो : फाइल

राहुल जिस फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग कारगिल में कर रहे थे, वह फिल्म भारत-चीन सीमा पर हुई भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प पर आधारित है। यह खूनी झड़प इसी साल जून के महीने में गलवान घाटी में हुई थी। इस झड़प में भारतीय सेना ने अपने 20 जवानों को खो दिया था। राहुल के अलावा इस फिल्म में टीवी के मशहूर अभिनेता निशांत सिंह मलकानी भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

अमर उजाला की खबर का असर: 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के लेखक को मिलेगा पूरा पैसा और फिल्म में क्रेडिट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed