सब्सक्राइब करें

क्या राजनीति का शिकार हुआ था 'शक्तिमान', पॉपुलरिटी के बावजूद बीच में ही बंद करना पड़ा था शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Jun 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
mukesh khanna birthday special here unknown facts
mukesh khanna - फोटो : file photo

महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाकर मशहूर हुए मुकेश खन्ना का जन्म 23 जून को हुआ था। महाभारत के बाद 90 के दशक में मुकेश खन्ना एक बार फिर से दमदार रोल से वापस लौटे और हर बच्चे के फेवरेट बन गए। ये किरदार कोई और नहीं बल्कि शक्तिमान था। उस दौरान बच्चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे। 

Trending Videos
mukesh khanna birthday special here unknown facts
mukesh khanna - फोटो : file photo

मुकेश खन्ना ने चंद्रकांता, युग, ब्रह्मा, एहसास और मर्यादा जैसे सीरियल में भी काम किया। उनका हर किरदार अपने आप में यूनिक होता था। कुछ सालों बाद वो स्क्रीन से गायब हो गए थे। जिसके बाद मुकेश खन्ना ने एक्टिंग स्कूल खोल लिया और बच्चों को एक्टिंग की ट्रेनिंग देने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh khanna birthday special here unknown facts
mukesh khanna - फोटो : file photo

एक वक्त ऐसा था जब मुकेश खन्ना का स्टारडम सभी पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं। फिर चाहे वो भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान हो या फिर आर्यमान। हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी। बच्चों के बीच जैसा क्रेज मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार को लेकर देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं दिखा। 

mukesh khanna birthday special here unknown facts
mukesh khanna - फोटो : file photo

पॉपुलरिटी के बावजूद मुकेश खन्ना के सीरियल शक्तिमान को जल्द ही बंद करना पड़ा था। इसके पीछे कई कारण थे। उस वक्त ऐसी कई खबरें आईं कि बच्चे शक्तिमान की तरह गोल-गोल घूमकर छत से गिरकर घायल हो गए। इससे शक्तिमान को लेकर काफी निगेटिविटी हो गई थी। दूसरी सबसे बड़ी वजह दूरदर्शन था। 

विज्ञापन
mukesh khanna birthday special here unknown facts
mukesh khanna - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश खन्ना दूरदर्शन पर शक्तिमान दिखाने के बदले 10 लाख देेते थे। अचानक दूरदर्शन ने ये रकम बढ़ाकर 40 लाख कर दिया। उस वक्त विज्ञापनों का इतना प्रचलन नहीं था ऐसे में मुकेश खन्ना के लिए इतने पैसे देना काफी मुश्किल हो गया था। आखिरकार मुकेश खन्ना को ये सीरियल बंद करना पड़ गया। कहा तो ये भी जाता है कि मुकेश खन्ना राजनीति के शिकार हुए थे क्योंकि उनका ये शो उन दिनों पॉपुलरिटी के चरम पर था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed