फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: 'नेहरू एक बड़ी भूल' से 'मी-टू' तक, इन बयानों से मुकेश खन्ना की जिंदगी में मचा था बवाल

Thu, 23 Jun 2022 08:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 23 Jun 2022 08:04 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna Controversial Statement From Jawaharlal Nehru to comment on women compare man
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक में शक्तिमान बच्चों का प्यारा धारावाहिक था। सुपरहीरो पर आधारित इस शो का प्रसारण केवल रविवार को होता था, इसके लिए बच्चों में बहुत क्रेज होता था। शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने इसी शो के आधार पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सिर्फ  शक्तिमान ही नहीं इस अभिनेता ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में भी भीष्म पितामह के किरदार में जान फूंक दी थी। आज बच्चों का चहेता शक्तिमान यानि मुकेश खन्ना अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बारे में जानते हैं कुछ खास बातें-



 
Mukesh Khanna Controversial Statement From Jawaharlal Nehru to comment on women compare man
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

जब शक्तिमान का था क्रेज
90 के दशक की पीढ़ी शक्तिमान को देखते हुए बड़ी हुई है। उनका हर किरदार अपने आप में खास था। एक वक्त ऐसा था जब  मुकेश खन्ना का स्टारडम सभी पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं। फिर चाहे वो भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान हो या फिर आर्यमान। हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी। बच्चों के बीच जैसा क्रेज मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार को लेकर देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं दिखा। टीवी शो के अलावा मुकेश खन्ना जिस बात के लिए चर्चा में रहे वो थे उनके विवादित बयान, आज हम इन्हीं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं- 

Mukesh Khanna Controversial Statement From Jawaharlal Nehru to comment on women compare man
भीष्म पितामह और शक्तिमान के किरदार में मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

पंडित नेहरू पर दिया बयान
साल 2021 में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुकेश खन्ना ने एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा था कि भारत भले ही एक डेमोक्रेटिक कंट्री है, लेकिन मुझे इस गौरव के साथ हर बार एक टीस भी होती है कि अगर नेहरू और गांधी जी ने अपनी न मनवाई होती और वल्लभ भाई पटेल को हमारे देश का प्रथम प्रधानमंत्री बना दिया तो आज शायद हमारा भारत देश कहां से कहां पहुंच गया होता। मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि भगत सिंह को गांधी जी बचा सकते थे। चंद्रशेखर आजाद को भी मारा गया। उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें मारने के पीछे बहुत बड़े राज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Controversial Statement From Jawaharlal Nehru to comment on women compare man
मुकेश खन्ना

महिलाएं मर्दों की बराबरी करना चाहती हैं
एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा था कि महिलाएं मर्दों की बराबरी करना चाहती हैं। मी-टू अभियान को लेकर उन्होंने कहा था कि औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग। औरत का काम होता है घर संभालना। प्रॉब्लम वहां से शुरू हुई है जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं। अभिनेता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें असल जिंदगी का 'किलविश' तक बताने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed