फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Babbar Birthday: स्मिता पाटिल के गुस्से पर फिदा हो गए थे राज बब्बर, जानें किस अंजाम पर पहुंची यह प्रेम कहानी

Thu, 23 Jun 2022 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jun 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Raj Babbar Birthday: During the shooting of movie Bheegi Palkein actor fell in love with Smita Patil and know his first wife Nadira Babbar reaction
राज बब्बर-स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी पर्दे से लेकर राजनीति तक अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल करने वाले अभिनेता राज बब्बर का आज जन्मदिन है। 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में जन्मे राज बब्बर ने 80 के दशक में सिनेमा की दुनिया पर राज किया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक और थिएटर से अपना सफर शुरू करते हुए फिल्मों में नाम कमाया और फिर राजनीतिक पारी शुरू की। जब भी राज बब्बर पर बात होगी तो उनकी फिल्मों और राजनीतिक करियर के अलावा बात उनकी प्रेम कहानी तक जरूर पहुंचेगी। 80 के दशक में राज बब्बर अपने दौर की बेहतरीन अदाकारा रहीं स्मिता पाटिल के प्यार में दीवाने थे। वह स्मिता से इस कदर प्यार कर बैठे थे कि शादीशुदा होते हुए भी वह उस दौर में उनके साथ पहले लिव-इन में रहे और फिर तमाम विरोध के बाद शादी के बंधन में बंधे। लेकिन, कुदरत को दोनों का यह साथ शायद मंजूर नहीं था और स्मिता पाटिल हमेशा-हमेशा के लिए राज बब्बर से बिछड़ गईं। आखिर, कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी और कैसे हुआ अंत, आइए जानते हैं।

Raj Babbar Birthday: During the shooting of movie Bheegi Palkein actor fell in love with Smita Patil and know his first wife Nadira Babbar reaction
नादिरा बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया

1975 में नादिरा बब्बर से रचाई थी शादी
फिल्मों से इतर राज बब्बर अपने निजी रिश्तों को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। अपने संघर्ष के दिनों में उन्हें नादिरा बब्बर से प्यार हो गया था। दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र थे।  दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी और नादिरा जहीर का नाम नादिरा बब्बर हो गया। शादी के बाद राज और नादिरा दिल्ली में ही रहते थे। फिर इनकी बेटी जूही बब्बर का जन्म हुआ तो राज की जिम्मेदारी बढ़ीं। अब उन्हें ऐसे काम की तलाश थी जो उन्हें पैसा भी दे सके। उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और मुंबई चले आए। मुंबई आने के बाद अभिनय में राज का करियर चल पड़ा और साथ ही जिंदगी में एक ट्विस्ट भी आया। 

Raj Babbar Birthday: During the shooting of movie Bheegi Palkein actor fell in love with Smita Patil and know his first wife Nadira Babbar reaction
राज बब्बर-स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिता से पहली मुलाकात पर हो गए थे फिदा
मुंबई आकर राज बब्बर की मुलाकात स्मिता पाटिल से हुई। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 1982 में आई फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों ही कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे। पहली मुलाकात बहुत खास नहीं थी। एक इंटरव्यू में खुद राज बब्बर ने बताया है कि उस समय इस फिल्म की शूटिंग उड़ीसा के राउरकेला में चल रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनकी पहली मुलाकात स्मिता से हुई। इस मुलाकात के दौरान ही इन दोनों में पहले कुछ हंसी-मजाक हुआ और फिर बाद में थोड़ी-सी तकरार हो गई। हालांकि, राज बब्बर को स्मिता की जुबान से निकले हुए शब्द काफी पसंद आए। वह उसी वक्त स्मिता पर फिदा हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Babbar Birthday: During the shooting of movie Bheegi Palkein actor fell in love with Smita Patil and know his first wife Nadira Babbar reaction
स्मिता पाटिल, राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहली पत्नी से नहीं लिया तलाक
राज-स्मिता की प्रेम कहानी ने नादिरा को तोड़ कर रख दिया। वर्ष 2013 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नादिरा ने कहा था कि जब उन्होंने राज बब्बर के मुंह से उनकी दूसरी प्रेम कहानी की बात सुनी तो वह हैरान रह गईं। हालांकि उन्होंने अपने आप को संभाला, क्योंकि उनके दो बच्चे भी थे। अगर मां की ही जिंदगी बिखर जाती तो फिर बच्चों का क्या होता है? इसके बाद नादिरा अपने बच्चों में और अपनी रंगमंच की दुनिया में बेहद व्यस्त हो गईं। हालांकि उन्होंने राज को अपने से कभी अलग नहीं किया। लेकिन, स्मिता का साथ भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Raj Babbar Birthday: During the shooting of movie Bheegi Palkein actor fell in love with Smita Patil and know his first wife Nadira Babbar reaction
राज बब्बर-स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

विरोध के बीच की शादी
राज और नादिरा अलग हो गए तो राज ने स्मिता से शादी करने की ठान ली। हालांकि यह इतना आसान भी नहीं था। राज अपनी तरफ से भले ही शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके थे, लेकिन स्मिता के परिजन इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। राज पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे। इसलिए स्मिता के घरवालों का कहना था कि वह अपनी बेटी का हाथ किसी भी शादीशुदा मर्द के हाथ में नहीं दे सकते। लेकिन, स्मिता भी राज बब्बर से उतना ही प्यार करती थीं इसलिए उन्होंने घरवालों की एक न सुनी और राज बब्बर से शादी करने का फैसला कर लिया। वैसे भी स्मिता अपने किरदारों को खुद ही चुनती थीं तो उन्होंने अपनी जिंदगी का फैसला भी खुद ही लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed