साल 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कोलामावू कोकिला' की जो हिंदी रीमेक फिल्म 'गुड लक जेरी' के नाम से बनी है। उसकी ओरिजनल में जान्हवी वाला किरदार नयनतारा ने निभाया है। जी हां, वही नयनतारा जो जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में दिखने वाली हैं। फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग पंजाब में पिछले साल मकर संक्रांति के तीन दिन पहले शुरू हुई थी। उन दिनों कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा उबाल पर था, और इसके चलते शूटिंग में भी कई बार दिक्कतें हुईं। जिन इलाकों में फिल्म की शूटिंग हो रही थी, वहां बड़ी गाड़ियों से पहुंचना मुश्किल था लिहाजा जान्हवी को लोकेशन तक आने जाने के लिए बैटरी वाले रिक्शा को इस्तेमाल करना होता था। और, इस रिक्शा को लेकर ही एक दिन जान्हवी का मन डोल गया।
Janhvi Kapoor: जान्हवी को रिक्शा चलाते देख चौंक गए पंजाब के गांव वाले, चौंकी जान्हवी भी, सड़क से नजर हटीं और...
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 23 Jun 2022 07:55 AM IST
सार
साल 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'कोलामावू कोकिला' की जो हिंदी रीमेक फिल्म 'गुड लक जेरी' के नाम से बनी है। उसकी ओरिजनल में जान्हवी वाला किरदार नयनतारा ने निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन