फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के शो पर नहीं गए 'भीष्म पितामह', अब बोले- ऐसे वाहियात और फूहड़ता से भरे हुए शो पर मैं नहीं जाता

Mon, 05 Oct 2020 10:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 05 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna Reveals Why He Was Not Come To Kapil Sharma Show With Mahabharat Team
कपिल शर्मा, मुकेश खन्ना - फोटो : File Photo

पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में इस शो में महाभारत के कलाकारों ने शिरकत की। शो में गूफी पेंटन उर्फ 'शकुनी मामा', पुनीत इस्सर उर्फ 'दुर्योधन', नितिश भारद्वाज उर्फ 'श्री कृष्ण', और 'अर्जुन' पहुंचे थे। इस दौरान फैंस ने मुकेश खन्ना को मिस किया। मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाया था।अब मुकेश खन्ना में शो में न आने का कारण बताया है। एक्टर मुकेश खन्ना को द कपिल शर्मा शो नहीं अच्छा लगता। यही वजह है कि जब कपिल ने शो में महाभारत की कास्ट को बुलाया था तो उसमें वे नजर नहीं आए थे। 

Mukesh Khanna Reveals Why He Was Not Come To Kapil Sharma Show With Mahabharat Team
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा- ये प्रश्न वायरल हो चुका है कि महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है उनको इंवाइट नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने खुद मना किया। ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है। ये सच है कि इंवाइट न करने का सवाल ही नहीं उठता। ये भी सच है की मैंने खुद मना कर दिया था। अब ये भी सच है कि लोग मुझसे पूछेंगे कि कपिल शर्मा जैसे बड़े शो को कोई मना कैसे कर सकता है? बड़े से बड़ा एक्टर जाता है। 

Mukesh Khanna Reveals Why He Was Not Come To Kapil Sharma Show With Mahabharat Team
द कपिल शर्मा शो - फोटो : File Photo

मुकेश खन्ना ने आगे लिखा- 'बड़े एक्टर्स जाते होंगे, लेकिन मुकेश खन्ना नहीं जाएगा! यही प्रश्न गूफी ने मुझसे पूछा कि रामायण के बाद वे लोग हमें इंवाइट करने वाले हैं। मैंने कहा तुम सब जाओ मैं नहीं जाऊंगा। कारण ये कि भले ही कपिल शर्मा शो पूरे देश में पॉप्युलर है। परंतु मुझे इससे ज़्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna Reveals Why He Was Not Come To Kapil Sharma Show With Mahabharat Team
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo

वह लिखते हैं, 'अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है, जिसमें मर्द, औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं। इस शो में लोग क्यों हैं करके हंसते हैं। मुझे आज तक समझ नहीं आया। एक बंदे को सेंटर में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी न भी आए तो भी हंसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धु भाई बैठते थे। अब अर्चना बहन बैठती हैं। काम? सिर्फ हा हा हा करना!!'

विज्ञापन
Mukesh Khanna Reveals Why He Was Not Come To Kapil Sharma Show With Mahabharat Team
भीष्म पितामह और शक्तिमान के किरदार में मुकेश खन्ना - फोटो : File Photo

मुकेश लिखते हैं, “एक उदाहरण दूंगा। आप समझ जाएंगे कि कॉमेडी का स्तर कितना घटिया है इस शो में। आप सभी देखा होगा। इसके पहले का रामायण शो। कपिल, अरुण गोविल को पूछता है। आप बीच पर नहा रहे हो। भीड़ में से एक बंदा चिल्ला कर बोलता है.. अरे देखो-देखो राम जी भी वीआईपी अंडरवियर पहनते हैं! आप क्या कहेंगे? मैंने सिर्फ प्रोमो देखा। उसमें अरुण गोविल जो श्री राम जी की इमेज लेकर घूमते हैं, सिर्फ मुस्कुरा दिए। जिसको दुनिया राम के रूप में देखती है, उससे आप यह घटिया प्रश्न पूछ कैसे सकते हैं! नहीं मालूम अरुण ने जवाब में क्या कहा। मैं होता तो कपिल का मुंह बंद करा देता। इसीलिए मैं नहीं गया।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed