Mulayam Singh Yadav Passed Away: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा, "मेरे आदरणीय पिता और सभी के नेता जी की मृत्यु हो गई है।" बता दें कि मुलायम सिंह की हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह मौत से जंग लड़ रहे थे। हालांकि, सोमवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
Mulayam Singh Yadav Death: सपा संरक्षक के निधन पर स्तब्ध दिनेश लाल यादव, रवि किशन ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि किशन
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, अत्यंत दुखद समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमन्त्री माननीय मुलायम सिंह यादव का निधन भगवान उन्हे अपने चरणो मे स्थान दे।
अत्यंत दुखद समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमन्त्री माननीय मुलायम सिंह यादव का निधन भगवान उन्हे अपने चरणो मे स्थान दे #rip pic.twitter.com/v4ouBDK1m8
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 10, 2022
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ने सपा संरक्षक के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के देहांत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति
आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के देहांत की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति pic.twitter.com/PNus6fOMew
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) October 10, 2022
रितेश पांडे
भोजपुरी गायक, अभिनेता और मॉडल रितेश पांडे ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुःखद सामाचार प्राप्त हुआ।प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति"
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुःखद सामाचार प्राप्त हुआ।प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
— Ritesh Pandey (@ItsRiteshPandey) October 10, 2022
ॐ शांति 🙏 pic.twitter.com/PTNsfGOQWw