फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav Death: बचपन से सपा संरक्षक बनने तक, इस फिल्म में जानिए मुलायम की जिंदगी से जुड़ा हर पहलू

Mon, 10 Oct 2022 09:57 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 10 Oct 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Passes Away: Know About His Political Career Life in Film Main Mulayam Singh Yadav Film
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। बता दें कि उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई उनके और उनके परिवार के बारे में जानने का प्रयास कर रहा है। कोई विकिपीडिया खंगाल रहा है तो कोई अपने दादा-नाना से उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुलायम सिंह के जिंदगी पर एक फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में न केवल मुलायम के शुरुआती दिनों के बारे में बताया गया है, बल्कि उनके राजनीतिक दंगल का खिलाड़ी बनने तक का सफर भी दर्शाया गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको मुलायम पर बनी फिल्म 'मैं मुलायम सिंह यादव' की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...

Mulayam Singh Yadav Passes Away: Know About His Political Career Life in Film Main Mulayam Singh Yadav Film
Mulayam Singh Yadav - फोटो : Social Media

अमित सेठी ने निभाई है मुलायम सिंह की भूमिका
सुवेंदु घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित सेठी ने मुलायम सिंह यादव की भूमिका निभाई है। वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव का किरदार निभाया है। प्रेरणा सिंह, मुलायम सिंह यादव की पत्नी के रूप में नजर आई हैं। प्रकाश बलबेटो ने राम मनोहर लोहिया की भूमिका निभाई है और गोविंद नामदेव चौधरी ने चरण सिंह का किरदार अदा किया था। जरीना वहाब और अनुपम श्याम ने क्रमश: मुलायम की मां और पिता का रोल निभाया है।

Mulayam Singh Yadav Passes Away: Know About His Political Career Life in Film Main Mulayam Singh Yadav Film
मुलायम सिंह यादव अपनी पहली पत्नी मालती देवी के साथ। - फोटो : अमर उजाला

मुलायम को राजनेता नहीं पहलवान बनाना चाहते थे पिता
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उनके गुरु डॉ राममनोहर लोहिया का उद्धरण "ज़िंदा कौम पांच साल तक इंतजार नहीं करती" उनका मंत्र बन गया और वह देश के सबसे सफल राजनीतिक नेताओं में से एक बन गए। फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया है कि साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुलायम सिंह यादव के पिता चाहते थे कि मुलायम सिंह पहलवान बने। लेकिन, उनकी किस्मत में कुछ और ही बनना लिखा था।  यही कारण है कि एक कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान उनकी मुलाकात स्थानीय राजनीतिक नेता नथ्थुराम से हुई, जिन्होंने उन्हें राजनीति में प्रवेश करने का पहला मौका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Passes Away: Know About His Political Career Life in Film Main Mulayam Singh Yadav Film
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

कैसे बने मुख्यमंत्री?
फिल्म में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि कैसे नाथूराम, राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक ज्ञान को तैयार और आकार दिया था। इतना ही नहीं फिल्म में मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के दौरान उनकी पहली पत्नी मालती देवी के योगदान की कहानी भी बताई गई है। हालांकि 'मैं मुलायम सिंह यादव' में पूर्व मुख्यमंत्री की दूसरी पत्नी साधना का जिक्र नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed