फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office Report: 'गुडबाय' के लिए बजट निकालना भी हुआ मुश्किल, हिंदी में 'पीएस-1' की हालत खराब

Mon, 10 Oct 2022 08:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Oct 2022 08:21 AM IST
सार


 

विज्ञापन
sunday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selva 1 ps 1
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन, गॉडफादर, विक्रम वेधा और गुडबाय सिनेमाघरों में इन दिनों ये फिल्में लगी हैं। जिनमें से पोन्नियन सेल्वन तो धुंआधार कमाई कर रही है। वहीं गॉडफादर भी ठीक-ठाक कलेक्शन ही कर रही है, लेकिन गुडबाय और विक्रम वेधा का काफी बुरा हाल है। ये दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर फेल साबित होती नजर आ रही हैं। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में हम आपको इन फिल्मों के हर दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों के क्या हालात रहे। 

sunday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selva 1 ps 1
गुडबाय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुडबाय
अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। अमिताभ बच्चन जैसी बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी ये फिल्म फेल होती नजर आ रही है। पहले दिन धीमी शुरुआत करने वाली गुडबाय अभि भी उसी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब गुडबाय का कुल कारोबार 4.29 करोड़ रुपये हो गया है।

sunday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selva 1 ps 1
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

गॉडफादर
चिरंजीवी और सलमान खान स्टारर फिल्म गॉडफादर पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी ये फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म के अब तक के कम कलेक्शन ने यह साबित कर दिया है कि इस साल रीमेक फिल्मों को जनता बिलकुल पसंद नहीं कर रही है। चिरंजीवी की इस फिल्म ने पांचवें दिन केवल 9 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 59.15 करोड़ हो गई है।

Godfather Box Office Collection: गॉडफादर को नहीं मिल रहे दर्शक, पांचवें दिन महज इतनी कमाई कर सकी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
sunday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selva 1 ps 1
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन
बीते दिनों धीमी रफ्तार से कमाई कर रही इस फिल्म ने वीकेंड पर एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। इसी बीच दसवें दिन हुए फिल्म कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने दूसरे रविवार को देशभर में करीब 16 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म की कुल कमाई 216. 40 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

PS-1 Box Office Collection Day 10: पीएस-1 को मिला रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा, 10वें दिन हुई इतनी कमाई
 

विज्ञापन
sunday box office collection report goodbye godfather vikram vedha ponniyin selva 1 ps 1
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म विक्रम वेधा कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। पोन्नियन सेल्वन के साथ रिलीज हुई ये फिल्म अपना बजट निकालने में भी सक्षम नहीं लग रही है। रविवार को सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से विक्रम वेधा ने 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का  कुल कलेक्शन 69.04 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed