'आरआरआर' और 'बाहुबली' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाला एसएस राजामौली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। तेलुगू जगत के जाने माने निर्देशक आज पूरे भारतीय सिनेमा में अपना दबदबा रखते हैं। आज भले ही राजामौली सबसे बड़े निर्देशकों की लिस्ट में शामिल हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। 10 अक्तूबर 1973 को जन्मे एसएस राजामौली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों से रूबरू कराते हैं।
SS Rajamouli: तलाकशुदा और एक बच्चे की मां पर दिल हार बैठे थे एसएस राजामौली, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की शुरुआत
दक्षिण भारतीय स्क्रिप्ट राइटर के.वी विजयेंद्र प्रसाद और राजा नंदिनी के घर जन्मे एसएस राजामौली का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। वहीं, निर्देशक का पूरा नाम कोदुरी श्रीशैला राजामौली है। राजामौली ने ईटीवी तेलुगू के एक शो में के.रघुवेंद्र राव के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2001 में उन्होंने छोटे पर्दे को अलविदा कहा और बड़े पर्दे का रुख कर लिया। उनकी पहली फिल्म जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ थी, जो हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बेहतरीन फिल्में बनाते गए।
Nayanthara-Vignesh: शादी के चार महीने बाद नयनतारा-विग्नेश के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बच्चों के बने माता-पिता
2001 में की कोर्ट मैरिज
2001 में राजामौली ने बड़े पर्दे पर अपना सफर शुरू किया और उसी साल उन्होंने शादी भी कर ली। एसएस राजामौली और उनकी पत्नी रामा राजामौली की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहले से ही शादीशुदा रामा एक बच्चे की मां थीं। लेकिन उनकी यह शादी सफल नहीं रही और उन्होंने तलाक ले लिया था। कहा जाता है कि राजामौली और रामा काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और तलाक के समय राजामौली ने उनकी बहुत मदद की थी। इसी बीच राजामौली को अपने प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने रामा को प्रपोज कर दिया। रामा भी उन्हें ना नहीं कह सकीं और दोनों ने बेहद सादे अंदाज में कोर्ट मैरिज कर ली। राजामौली ने न सिर्फ रामा के बेटे एसएस कार्तिकेय को अपनाया बल्कि एक लड़की मयूखा को भी गोद लिया है।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ मालदीव में हैं रश्मिका मंदाना? फैंस के हाथ लगा बड़ा सबूत
कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं रामा
बता दें कि रामा राजामौली भी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' और 'आरआरआर' के संगीतकार और कजिन एमएम किरवानी की पत्नी श्रीवली की छोटी बहन हैं। इसके अलावा वह जानी मानी फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म सई से अपने करियर की शुरुआत की और अब वह उनकी सभी फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करती हैं।
Amitabh Bachchan: आज भी फिल्मी पर्दे पर छाए हैं बॉलीवुड के शहंशाह, नए जमाने के इन सितारों के साथ खूब जमी जोड़ी