फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो 5 बातें जिन्हें 'मुल्क' में बनाया गया है मुद्दा, ये फिल्म हर मुसलमान को जरूर देखनी चाहिए

Tue, 24 Jul 2018 02:26 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
mulk is based on these 5 issues on muslim comunity and indian culture
mulk

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क 3 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर ऋषि कपूर के साथ तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, आशुतोष राणा जैसे कई बड़े कलाकार मौजूद हैं। हाल ही में दिल्ली में फिल्म क प्रमोशन करने पहुंची इसकी स्टारकास्ट ने फिल्म की कहानी से लेकर कई बड़े सामाजिक मुद्दों पर बात की। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म की बात करने से पहले ही फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने पीडीएफ फाइल मीडियो कर्मियों को दिखाई जिसमें उन विषयों के बारे में साफ तौर पर लिखा गया था जिसे लेकर इस फिल्म की कहानी है। ये वही विषय हैं जिन पर आज भी लोग विश्वास करते हैं। ये एक हिंदूस्तानी समाज है जिसे इसी सामज के लोगों ने मुसलमान और हिन्दू में अलग अलग बांट दिया है। ऐसा करने से एक परिवार को कितनी परेशानियां हो सकती हैं इस फिल्म की कहानी में सिर्फ वही दिखाया गया है। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 बातें जो मुल्क में बनी मुद्दा...

mulk is based on these 5 issues on muslim comunity and indian culture

आतंकवाद को मुसलमान से जोड़ना
फिल्म मुल्क में आतंकवाद को दिखाया गया है जिसमें लोगों की धारणा मुसलमान समुदाय को आतंकवाद से जोड़ना है। क्या ये ही है कि हर मुसलमान आतंकवाद के साथ जुड़ा होता है लेकिन आधी जनता यही सोचती है कि अगर कोई शख्स मुसलमान है तो वह जरूर आतंकवाद के साथ जुड़ा होगा। या फिर ये भी हो सकता है कि उस मुस्लिम परिवार का कोई न कोई सदस्य आतंकी गतिविधियों के साथ जुड़ा हो। फिल्म मुल्क में इसी बात पर प्रकाश डाला गया है। 

mulk is based on these 5 issues on muslim comunity and indian culture
mulk

ड्रेस के आधार पर लोगों के लिए अपनी धारणा बनाना
फिल्म मुल्क के ट्रेलर को देखकर साफ पता चलता है कि किसी भी मसुलमान शख्स के बारे में उसके कपड़ों के आधार पर निर्णय लिया जाता है। आपको बता दें कि एक सर्वे के अनुसार भारत के करीब 45 प्रतिशत गैर मुस्लिम समुदाय के लोग बस में अपने पास बैठे घनी दाढ़ी और टोपी पहने वाले मुसलमान व्यक्ति से घबराते है। अगर उनके पास कोई मुस्लिम महिला बुर्का पहनकर बैठ जाती है तो वह असहज महसूस करते हैं। आखिर ऐसा क्यों है...क्या कपड़ों के आधार पर किसी के लिए अपनी धारणा बनाना सही है। मुल्क में यही बात कोर्ट रूम में उठाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mulk is based on these 5 issues on muslim comunity and indian culture
mulk

भारतीय मुस्लिमों को पाकिस्तानी समझना
क्या हर मुस्लिम पाकिस्तानी होता है। सर्वे के अनुसार करीब 37 प्रतिशत भारतीयों को किसी भी मुस्लिम शख्स को देखकर सबसे पहले दिमाग में पाकिस्तान का नाम आता है। उनके भारतीय दोस्त उन्हें पाकिस्तान का नाम लेकर चिढ़ाते हैं। मुसलमानों को पाकिस्तान में रहना चाहिए इस तरह की बातें बनाकर भी मजाक किया जाता है। फिल्म मुल्क में भी इन्हीं बोतों को जज के सामने रखा जाएगा कि क्या भारतीय मुसलमानों के साथ ऐसा किया जाना सही है। क्या उन्हें देश के लिए प्यार दिखाने के लिए अलग से कुछ करने की जरूरत महसूस होनी चाहिए या वो भी आम भारतीयों की तरह अपनी जिंदगी जी सकते हैं।

विज्ञापन
mulk is based on these 5 issues on muslim comunity and indian culture
mulk

भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव
आपक बता दें कि 45 प्रतिशत मुसलमान लोगों को उनके धर्म क चलते नौकरी नहीं दी जाती। कई दफ्तरों में मुसलमानों को जॉब देने पर सख्त मनाही है। सिर्फ इतना ही नहीं 38 प्रतिशत मुसलमानों को घर किराए पर नहीं दिया जाता और न ही कोई प्रॉपर्टी उन्हें बेची जाती है। यहां तक की 43 प्रतिशत गैर मुसलमानों का ये सोचना है कि अगर उनके पड़ोस में कोई मुसलमान रहता है तो वह असहज महसूस करते हैं। फिल्म मुल्क में इस बात को मुद्दा बनाया गया है जिका समाधान ढूंढा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed