बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा ने अपने एक ट्वीट में गांजा को वैध करने की बात लिखी थी साथ ही इसके फायदे भी गिनाए थे। फिल्म धूम के इस एक्टर के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था और साथ ही खरी खोटी भी सुनाई थी। ऐसे में इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस की भी नजर पड़ गई है और उन्होंने उदय को सख्त चेतावनी दे समझाया है..
गांजा के गुण गिनाने पर मुंबई पुलिस ने एक्टर उदय चोपड़ा को लगाई लताड़, किया रीट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने उदय को समझाते हुए उनके ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा 'सर, भारत के नागरिक होने के चलते आपको अपने विचारों को व्यक्त करने का पूरा आधिकार है लेकिन ये समझे कि गांजा का सेवन, धंधा और उसकी सप्लाई करने पर 1985 के नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है।
Sir,as citizen of India,you are privileged to express your view on a public platform. Be mindful,as of now, consumption, possession and transportation of marijuana, invites harsh punishment as per provisions of Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act,1985. Spread the Word https://t.co/YlT3kuCdA2
बता दें कि उन्होंने यह ट्वी बीते गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर किया था। उन्होंने आगे लिखा कि ' जहां तक मैं समझता हूं गांजा को भारत में वैध करना चाहिए।' उन्होंने इसे भारत की संस्कृति का हिस्सा भी बताया है और कहा कि अगर इस वैध करते हैं तो इससे कर में सरकार को बड़ी राशि मिल सकती है।
I feel India should legalize marijuana. Firstly, It’s part of our culture. Secondly, I think if legalized and taxed it can be a huge revenue source. Not to mention it will remove the criminal element associated with it. Plus and most importantly it has a lot of medical benefits!
I feel India should legalize marijuana. Firstly, It’s part of our culture. Secondly, I think if legalized and taxed it can be a huge revenue source. Not to mention it will remove the criminal element associated with it. Plus and most importantly it has a lot of medical benefits!
— Uday Chopra (@udaychopra) September 13, 2018
बता दें कि उदय चोपड़ा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जिसमें वह धूम और धूम 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपना फिल्मी करियर साल 2000 में आई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें से शुरु किया था। आज उनके पास कोई फिल्म नहीं है।