{"_id":"61603f828ebc3e61f12453d2","slug":"mumbai-amitabh-bachchan-got-his-new-neighbor-will-get-so-many-lakhs-of-rupees-as-rent-every-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई: अमिताभ बच्चन को मिला अपना नया पड़ोसी, हर महीने किराए के रूप में मिलेंगे इतने लाख रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई: अमिताभ बच्चन को मिला अपना नया पड़ोसी, हर महीने किराए के रूप में मिलेंगे इतने लाख रुपये
Fri, 08 Oct 2021 06:24 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन का नया पड़ोसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का पड़ोसी होना किसी के लिए भी गर्व की बात हो सकती है। लेकिन, उनके पड़ोस में बसने का किराया इतना है कि आम इंसान शायद ही इसकी हिम्मत कर सके। उनका पड़ोस भी उनका अपना ही है और इसे किराए पर देने के लिए अमिताभ बच्चन मोटी रकम वसूल करते रहे हैं। इस बार ये जगह करीब 19 लाख रुपये महीने के किराए पर उठी है और इसके लिए अगले 15 साल का करार भी हो गया है। इस जगह को किराए पर एक बैंक ने लिया है। दो साल पहले तक भी यहां एक बैंक ही चलता था।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
कोरोना संक्रमण काल कमजोर होने के साथ ही मुंबई में कारोबारी गतिविधियां नए सिरे से शुरू हो चुकी हैं। नई फिल्में, वेब सीरीज और टेलीविजन सीरियल का काम धड़ल्ले से फिर से शुरू हो चुका है और इसके साथ ही मुंबई के अंधेरी, जुहू आदि इलाकों में किराए के दाम भी बढ़ने लगे हैं। अमिताभ बच्चन की जिस जगह पर सिटी बैंक चलता रहा, उसी जगह पर अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गतिविधियां शुरू हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस जगह के लिए अमिताभ बच्चन ने 15 साल का लीज एंड लीव एंग्रीमेंट साइन किया है।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
एक प्रॉपर्टी वेबसाइट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने अपनी जो जगह किराए पर दी है उसके लिए उन्हें 18.90 लाख रुपये महीने मिलेगा। भूतल पर स्थित इस जगह का क्षेत्रफल 3150 वर्ग फीट है और इसका किराया 600 रुपये प्रति वर्ग फुट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस नई लीज का पंजीकरण पिछले महीने की 28 तारीख को होने की जानकारी सामने आई है। इसके लिए करीब 31 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी के साथ 30 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क भी जमा कराया गया है।
विज्ञापन
sbi
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
पंजीकरण कागजात पर अमिताभ बच्चन के अलावा उनके बेटे अभिषेक के भी हस्ताक्षर बताए जाते हैं। 15 साल के लिए किराए पर दी गई इस जगह का किराया हर पांच साल बाद 25 फीसदी की दर से बढ़ेगा। पहले पांच साल में ये किराया 18 लाख 90 हजार रुपये मासिक, फिर इसके बाद पांच साल तक ये किराया 23 लाख 62 हजार 500 रुपये मालिक और आखिरी पांच साल ये किराया 29 लाख 53 हजार 125 रुपये होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसके लिए 2.26 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान भी कर दिया है जो पहले एक साल का किराया बताया जाता है।