क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज हो गई।कोर्ट ने कहा है कि इस अदालत के समक्ष आवेदन विचारणीय नहीं है। इसलिए अंतरिम जमानत याचिका खारिज की जा रही है। एनसीबी के वकील के विरोध में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने काफी दलीलें दीं लेकिन उनकी एक भी जिरह काम नहीं आई। अब सतीश मानशिदें आर्यन की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।
Aryan Khan Bail Rejected: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, बेटे के बिना गौरी खान का जन्मदिन अधूरा
एनसीबी की तरफ से ASG ने दलील दी थी कि NDPS कोर्ट को बेल देने का अधिकार नहीं है। इस मामले को सेशन कोर्ट भेजा जाए, लेकिन सतीश मानशिंदे ने अनिल सिंह की दलीलों को गलत बताया है। हालांकि कोर्ट का फैसला एनसीबी के पक्ष में आया।सतीश मानशिंदे ने कहा था, जिस कोर्ट में हम जिरह कर रहे है उस कोर्ट को अंतरिम जमानत का अधिकार है। उस अधिकार का इस्तेमाल हो।
Aryan Khan Bail Rejected: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, काम नहीं आई मानशिंदे की एक भी दलील
कोर्ट में अनिल सिंह ने चैट का जिक्र करते हुए कहा, आपके पास बेशक छोटी मात्रा में ड्रग हो लेकिन आप समूह का हिस्सा हैं। हमारे पास इनके बयान दर्ज हैं, व्हाट्सएप चैट हैं। उन्होंने जिस फुटबॉल संदेश की बात की है, उसमें थोक मात्रा का भी जिक्र है। हमारे पास काफी पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जिससे यह साबित होता है कि ये इस सब में शामिल थे।
ड्रग्स केस में मुंबई की किला कोर्ट ने आर्यन खान (Aryan Khan) समेत सभी आठ आरोपियों को गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जांच एजेंसी एनसीबी ने कोर्ट से 11 अक्टूबर तक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने तुरंत ही जमानत याचिका दाखिल कर दी लेकिन 7 बजे के बाद कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई लेकिन आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी।
वहीं, एनसीबी मुंबई के डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ये मामला अपने सही अंजाम तक पहुंचे। हमारा केस मजबूत है और हम अदालत में इसे मजबूती से पेश करेंगे।
आज यानी शुक्रवार गौरी खान का जन्मदिन भी है, ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा आज बेल पर रिहा हो जाएगा लेकिन कोर्ट ने खान परिवार को झटका दिया और बेल एप्लिकेशन खारिज कर दी। NCB के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इन्हीं के तहत आर्यन की गिरफ्तारी हुई है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आर्यन ने माना है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था।