इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस पांचवीं बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया। बॉलीवुड के कई सितारे करीब से इंडियन प्रीमियर लीग के मैच को फॉलो करते हैं। मुंबई इंडियंस के ट्रॉफी जीतने पर सितारों ने खुशी जताई।
Mumbai Indians Win IPL: मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीती ट्रॉफी, खुशी से झूम उठे ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मुंबई इंडियंस, पांचवीं बार जीत, अद्भुत।'
T 3617 - YEEEEAAAAAAAAAHHHHHHHHHH ..
MUMBAI INDIANS .. VICTORY FOR THE 5TH TIME .. SIMPLY INCREDIBLE .. 👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏
अभिषेक बच्चन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे हाथ से पांच का नंबर दिखा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पांचवीं बार बेबी, कम ऑन, मुंबई इंडियंस चैंपियंस।'
5 BABY!!! Come on!!!! @mumbaiindians Champions #ipl2020 💙💙💙💙💙
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
अली फजल भी इंडियन प्रीमियर लीग को करीब से फॉलो कर रहे थे। मुंबई इंडियंस के टॉफी जीतने पर उन्होंने लिखा- 'यस, मुंबई इंडियंस।'
Yaasssssssss #MumbaiIndians !!!
रणवीर सिंह ने अपना एक वीडियो साझा किया जिसमें वे फिल्म गली ब्वॉय के एक रैप सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी भी पहन रखी है।
CHAMPIONS!!!!! Make that 5 BABY !!!!! 💙💙💙💙💙 🏆🏆🏆🏆🏆 @mumbaiindians
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on