नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दुंबई में हनीमून पीरियड को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। नेहा ने कुछ वीडियोज साझा किए जिनमें दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब नेहा कक्कड़ ने एक और वीडियो पोस्ट किया है।
हनीमून पर बिकिनी में लड़कियों को देख रोहनप्रीत सिंह बोले- ‘हायो मेरे रब्बा’, नेहा कक्कड़ ने दिया ये रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टा स्टोरी पर साझा किए वीडियो में रोहनप्रीत सिंह पूल किनारे बिकिनी पहने लड़कियों को देख शरमा जाते हैं। वह अपना चेहरा मेन्यू कार्ड के पीछे छिपाते हुए कहते हैं, 'हायो मेरे रब्बा।' हालांकि नेहा बिल्कुल कूल हैं। वे रोहनप्रीत के लिए कहती हैं कि 'तुम्हें कहना चाहिए वाह क्या व्यू (नजारा) है।'
इससे पहले नेहा क्ककड़ और रोहनप्रीत सिंह हनीमून के दौरान दुबई की सड़कों पर ओपन कार में घूमते नजर आए। दोनों मस्ती के मूड में हैं। रोहनप्रीत आगे वाली सीट पर बैठे हैं जबकि नेहा पीछे सीट पर बैठी हुई हैं। लुक्स की बात करें तो नेहा ने इस दौरान फ्लोरल प्रिंट ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। वहीं उन्होंने ड्रेस से मैचिंग रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। साथ ही उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है। जबकि रोहनप्रीत ने ब्लैक जैकेट के साथ लाल रंग की पगड़ी पहन रखी है।
A post shared by mansi makode (@neheartmansi) on
रोहनप्रीत सिंह ने दुबई के एक होटल के कमरे का वीडियो साझा किया था, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, कमरे से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आया। कमरे को भी काफी रोमांटिक तरीके से सजाया गया था।
रोहनप्रीत सिंह ने दुबई के एक होटल के कमरे का वीडियो साझा किया था, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, कमरे से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आया। कमरे को भी काफी रोमांटिक तरीके से सजाया गया था।