फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग का काउंटडाउन शुरू, इन स्टूडियोज में चल रही तैयारी

Wed, 11 Nov 2020 10:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty aligns his team for shooting of his next cirkus with Ranveer singh in Mumbai hyderabad
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपना एक अलग ही अंदाज फिल्मों में दिखाने वाले निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी नई फिल्म 'सर्कस' को लेकर भारी तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई स्थित महबूब स्टूडियोज पूरा ही बुक कर लिया है और इसमें फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर रोहित बहुत ही जोश में भरे हुए हैं क्योंकि वह इस फिल्म में काम करेंगे जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह के साथ। और रणवीर सिंह इस फिल्म में निभाएंगे दोहरा किरदार।

Rohit Shetty aligns his team for shooting of his next cirkus with Ranveer singh in Mumbai hyderabad
फिल्म सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब से रोहित ने फिल्म 'सर्कस' की आधिकारिक घोषणा की है, तब से ही यह फिल्म किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रही है। उन्होंने फिल्म के लिए कलाकार भी चर्चित ही चुने हैं जिसमें रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सूत्र बताते हैं कि रोहित इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत यशराज फिल्म्स स्टूडियोज से करेंगे और उसके बाद फिल्म का एक बड़ा हिस्सा महबूब स्टूडियोज में फिल्माया जाएगा।

Rohit Shetty aligns his team for shooting of his next cirkus with Ranveer singh in Mumbai hyderabad
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महबूब स्टूडियो का शेड्यूल पूरा करने के बाद रोहित हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में भी फिल्म की शूटिंग करेंगे और अंतिम शेड्यूल पूरा होगा उनकी पसंदीदा जगह गोवा में जाकर। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से प्रेरित होगी। इस नाटक पर गुलजार भी एक फिल्म बना चुके हैं जिसका शीर्षक रहा 'अंगूर'। हालांकि, रोहित इस कहानी को सीधे तरीके से नहीं, बल्कि अपने ही अंदाज में पेश करेंगे। वह इसमें आज के समय की कॉमेडी का तड़का लगाएंगे जिससे उनके दर्शक पहले से ही वाकिफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty aligns his team for shooting of his next cirkus with Ranveer singh in Mumbai hyderabad
रोहित शेट्टी - फोटो : कलर्स टीवी

रोहित ऐसा ही इलाज अमोल पालेकर की सुपरहिट फिल्म 'गोलमाल' के साथ भी कर चुके हैं। इस फिल्म को रोहित ने 'बोल बच्चन' के रूप में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन को साथ लेकर बनाया था। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह इससे पहले वर्ष 2018 में आई फिल्म 'सिंबा' में काम कर चुके हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। यह दूसरा मौका है जब रोहित और रणवीर एक साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Rohit Shetty aligns his team for shooting of his next cirkus with Ranveer singh in Mumbai hyderabad
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह - फोटो : Instagram/ranveersingh

उधर, रोहित के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म अगले साल मार्च के महीने के आसपास रिलीज होगी। वहीं, रणवीर सिंह की भी एक फिल्म '83' भी अगले साल जनवरी में ही रिलीज होगी। ये दोनों ही फिल्में रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed