फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र पुलिस ने आतंकी समझ दो लोगों को किया गिरफ्तार, ऋतिक रोशन से है कनेक्शन

Thu, 30 May 2019 12:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 30 May 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police arrested two terrorists They were acting in Hrithik Roshan Tiger Shroff yashraj films
Arrested actors and Hrithik Roshan - फोटो : twitter

आतंकवाद पर आधारित बॉलीवुड में कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। इन फिल्मों में 'मिशन कश्मीर', 'फिजा' और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' शामिल हैं। फिल्मों में आतंकवादी का किरदार निभाने के लिए एक्टर्स की वेषभूषा भी उसी तरह की होती है। हाल ही में महाराष्ट्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर यही गेटअप एक्टर्स को भारी पड़ गया। लोगों ने एक्टर्स को आतंकवादी समझ लिया और पुलिस को फोन कर दिया। 

Mumbai Police arrested two terrorists They were acting in Hrithik Roshan Tiger Shroff yashraj films
arrested film actors - फोटो : twitter

दरअसल, महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो आतंकवादियों के होने की सूचना ने पुलिस वालों को चौंका दिया। पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया और आतंकवादी को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। पुलिस ने 2 आतंकवादियों को पकड़ लिया लेकिन जब उनकी असलियत पुलिस को पता चली तो वह हैरान हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था वह एक्टर्स निकले। 

Mumbai Police arrested two terrorists They were acting in Hrithik Roshan Tiger Shroff yashraj films
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo

इन दोनों एक्टर्स को आतंकवादियों की वेषभूषा में एटीएम गार्ड अनिल महाजन ने पंचवटी नाना एरिया में देखा। गार्ड को दोनों लोग संदिग्ध लगे। गार्ड ने बताया कि वह घर से टिफिन लेकर नहीं आया था इसलिए कुछ खरीदने के लिए गया था। वहां पर एक व्यक्ति सिगरेट खरीद रहा था और आतंकवादी की गेटअप में दूसरा आदमी वैन में उसका इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police arrested two terrorists They were acting in Hrithik Roshan Tiger Shroff yashraj films
Yashraj Studio - फोटो : file photo

गार्ड ने तुरंत अपने भाई को फोन लगाया जो पुलिस में है। पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई और सीसीटीवी की बदौलत दोनों लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों फिल्मी कलाकार हैं और शूटिंग की वजह से आतंकवादियों जैसा गेटअप किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों यशराज फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। पुलिस दोनों को लेकर फिल्म के सेट पर पहुंचीं और दोनों एक्टर्स की बात सही निकली। 

विज्ञापन
Mumbai Police arrested two terrorists They were acting in Hrithik Roshan Tiger Shroff yashraj films
Hrithik Roshan - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो इन दोनों एक्टर्स का नाम बलराम गिनवाला और अरबाज खान है। कहा जा रहा है कि यह दोनों ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। आपको बता दें, ऋतिक रोशन जल्द ही 'सुपर 30' फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी। वहीं टाइगर की बात करें तो वह आखिरी बार 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2' फिल्म में नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed