{"_id":"5cef6197bdec22074618bbc5","slug":"pm-modi-oath-ceremony-shah-rukh-khan-sunny-deol-to-karan-johar-and-other-celebs-expected-to-attend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं ये 10 स्टार्स, शाहरुख खान का नाम भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं ये 10 स्टार्स, शाहरुख खान का नाम भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 30 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
shah rukh khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज यानी 30 मई को नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह शाम 7 बजे शुरू होगा । इसमें करीब 6000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है । बीजेपी और पीएम मोदी की जीत पर ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे बड़े सेलेब्रिटी ने उन्हें बधाई दी थी ।
2 of 7
karan johar
अब खबर है कि कुछ बड़े स्टार पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शपथ समारोह में शाहरुख खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, कंगना रनौत, रजनीकांत और कमल हासन जैसे स्टार्स शामिल हो सकते हैं । पिछले पांच सालों में पीएम मोदी ने बॉलीवुड स्टार्स से अच्छे संबंध बनाए । वो अक्सर किसी ना किसी सेलेब्रिटी से मिलते थे ।
3 of 7
saina nehwal
- फोटो : twitter
इसके अलावा पीएम मोदी के स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी के साथ भी अच्छे रिलेशन रहे हैं । इससे लगता है कि कुछ स्पोर्ट्स की हस्तियां भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं । इसमें एथलीट पीटी ऊषा, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, पुलेला गोपीचंद, दीपा करमाकर, क्रिकेटर राहुल द्रविड, अनिल कुंबले, जवगल श्रीनाथ और हरभजन सिंह शरीक हो सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
mukesh ambani
इसके अलावा कुछ बिजनेसमैन के शामिल होने की भी उम्मीद है । इसमें मुकेश अंबानी, रतन टाटा, अजय पीरामल, जॉन चैंबर्स और बिल गेट्स का नाम सामने आया है । बता दें कि इन सबके अलावा बिमस्टेक राष्ट्रों समेत 14 देशों के नेता समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
PM Modi Oath Ceremony 2014
- फोटो : PTI
करीब 4000 मेहमानों ने हिस्सा लिया था। कहा जा रहा है कि यह समाराेह भी लगभग 2014 के कार्यक्रम जैसा ही होगा। बावजदू इसके नरेंद्र मोदी का यह दूसरा शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।