फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: तनुश्री-नाना पाटेकर केस में पुलिस ने फाइल की 'बी रिपोर्ट', जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 13 Jun 2019 02:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 13 Jun 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police files a B Summary report in Tanushree Dutta Nana Patekar harassment case
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल इस केस में पुलिस ने 'बी रिपोर्ट' फाइल की है। दरअसल बी रिपोर्ट पुलिस तब फाइल करती है जब पुलिस को शिकायत के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिलता है। वहीं पुलिस ने इस केस की जांच को भी आगे बढ़ाने से मना कर दिया है।





 
Mumbai Police files a B Summary report in Tanushree Dutta Nana Patekar harassment case
tanushree and Nana
गौरतलब है कि सितंबर 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनुश्री ने कहा था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। वहीं एक्ट्रेस ने उनके ऊपर हमला करवाने का आरोप भी नाना पर ही लगाया था।
 
Mumbai Police files a B Summary report in Tanushree Dutta Nana Patekar harassment case
nana, tanushree
बता दें कि 10 साल पुराने इस मामले को याद करते हुए तनुश्री ने उस वक्त कहा था- 'नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police files a B Summary report in Tanushree Dutta Nana Patekar harassment case
tanushree dutta
इसके साथ ही तनुश्री ने बड़े सितारों को उनकी मदद करने की बात करते हुए कहा था- 'अक्षय कुमार ने पिछले 8 साल में नाना पाटेकर के साथ कई फिल्मों में काम किया। रजनीकांत ने उनके साथ स्क्रीन शेयर की (फिल्म 'काला' में)। यदि ऐसे बड़े स्टार्स इन अपराधियों के साथ काम करते रहेंगे तो किसी भी आंदोलन के लिए कोई उम्मीद नहीं है।'
विज्ञापन
Mumbai Police files a B Summary report in Tanushree Dutta Nana Patekar harassment case
tanushree dutta
इसके साथ ही तनुश्री ने दावा करते हुए कहा था कि उनके साथ हुई बदसलुकी के बारे में करीबन हर कोई जानता था लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। उस वक्त एक बयान में
तनुश्री ने कहा था- 'हर किसी ने इसके बारे में गपशप की, लेकिन खुलकर बात नहीं रखी। इंडस्ट्री में रहते हुए आप ऐसी कई कहानियां सुनते हो। लेकिन चीजें कभी भी सतह नहीं लेती, क्योंकि पीआर कंपनी इसे अच्छी तरह से दबाती है। ये लोग गरीबों में अनाज बांटने का दावा करते हैं। लेकिन यह गरीबों के लिए कितना करते हैं और कितना नहीं, ये कोई नहीं जानता। सब सिर्फ दिखावा है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed