फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लीक हुई कुनाल खेमू की ऐसी तस्वीर, मुंबई पुलिस ने भेज दिया चालान, सरेआम ऐसे किया शर्मिंदा

Wed, 21 Mar 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police Issues challan To Kunal Kemmu For Bike riding without helmet
Kunal Kemmu

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर कुनाल खेमू को ई-चालन भेजकर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। 'गोलमाल' एक्टर पर बिना हेलमेट पहने रोड पर बाइक चलाने का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस ने एक्टर को इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है-



Mumbai Police Issues challan To Kunal Kemmu For Bike riding without helmet
Kunal Kemmu

बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवार कुनाल खेमू की इस तस्वीर को एक आम शख्स ने मुंबई पुलिस ने भेजा था। इसी तस्वीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुनाल खेमू को चालान भेजा। हालांकि, कुनाल खेमू ने अपनी इस हरकत के लिए फौरन माफी मांग ली। 


Mumbai Police Issues challan To Kunal Kemmu For Bike riding without helmet
Kunal Kemmu

कुनाल खेमू की माफी के बाद मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर ही फौरन उन्हें जवाब दिया, 'आपको बाइक से प्यार है, हमें नागरिकों की सुरक्षा से। हम चाहते हैं कि एक माफी से दुर्घटनाएं टल जाएंगी! उम्मीद है अगली बार (गलती का) एहसास काम करने से पहले होगा। एक ई-चालान आपको भेज दिया गया है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police Issues challan To Kunal Kemmu For Bike riding without helmet
वरुण धवन

बता दें कि पिछले साल नवंबर में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को भी मुंबई पुलिस ने इसी तरह ई-चालान भेजे जाने की सूचना दी थी। यह कार्रवाई उस तस्वीर के आधार पर की गई जिसमें एक्टर बीच सड़क पर दूसरी गाड़ी में सवार अपनी फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे। 


विज्ञापन
Mumbai Police Issues challan To Kunal Kemmu For Bike riding without helmet
कुणाल खेमू

कुनाल खेमू इन दिनों वकील राम जेठमलानी की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। वह पत्नी सोहा अली खान और रोनी स्क्रूवाला के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स ने बताया कि जेठमलानी ने अपनी जिंदगी को बड़े पर्दे पर पेश करने की अनुमति दे दी है। फिल्म में सिर्फ जेठमलानी की जिंदगी से जुड़े सकारात्मक ही नहीं, बल्कि नकारात्मक पहलू पर भी फोकस होगा। जेठमलानी की सिर्फ पेशेवर जिंदगी ही नहीं, निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed