फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस कैलेंडर 2020 लॉन्च, धर्मेंद्र, सलमान और शाहरुख रहे उपस्थित

Wed, 29 Jan 2020 04:42 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 29 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police release Calendar 2020 at umang event 2020 with Dharmendra Salman Khan Shah rukh Khan
Salman Khan - फोटो : amar ujala mumbai

भारत की सबसे प्रतिष्ठित पुलिस सेवा में से एक मुंबई पुलिस ने अपना नए साल का नया कैलेंडर महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों लॉन्च कराया है। उमंग नाम से आयोजित इस समारोह में पुलिसकर्मियों के परिवारीजनों समेत हिंदी सिनेमा के बड़े-बड़े सितारे जैसे; धर्मेंद्र, सलमान खान, शाहरुख खान ने एकत्र होकर समारोह की शोभा बढ़ाई।

Mumbai Police release Calendar 2020 at umang event 2020 with Dharmendra Salman Khan Shah rukh Khan
Salman Khan - फोटो : amar ujala mumbai

मुंबई पुलिस कैलेंडर 2020 में विख्यात फोटोग्राफर प्रवीण तलन के कैमरे से ली गई तस्वीरें शामिल की गई हैं, जिनमें शहर की पुलिस बल के रोमांचक नए संस्करण जैसे; अत्यधिक प्रशंसनीय स्निफर डॉग्स, बेल्जियन मैलिनोइस के 9 यूनिट, माउंटेड पुलिस यूनिट और हवाई निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग शामिल है। माउंटेड पुलिस यूनिट के लिए औपचारिक वर्दी को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

Mumbai Police release Calendar 2020 at umang event 2020 with Dharmendra Salman Khan Shah rukh Khan
Dharmendra, Uddhav Thackeray - फोटो : amar ujala mumbai

मुंबई पुलिस ने कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रेरित किया है, और कैलेंडर का कवर पेज भी किसी फिल्म के पोस्टर की तुलना में कम नहीं दिखता है, जिसमें एक पुलिस महिला का आश्वस्त चेहरा है जो महिला शक्ति की प्रतीक है। कैलेंडर में मछली पकड़ने के गांव से लेकर कॉलेज कैंपस, वर्ली सी लिंक से लेकर मन्त्रालय तक के विभिन्न रोचक दृश्यों को कैद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police release Calendar 2020 at umang event 2020 with Dharmendra Salman Khan Shah rukh Khan
Mumbai Police release Calendar 2020 - फोटो : amar ujala mumbai

इस खास मौके पर मौजूद मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे ने कहा, 'मुंबई पुलिस मुंबईकरों को प्यार करती है, उन्हें समझती है और उनकी देखभाल करती है, और इस शहर की अदम्य भावना से खुद को जोड़ती है। इतने बड़े शहर की सुरक्षा और प्रबंधन एक बड़ा काम है। यह कैलेंडर मुंबईकरों के साथ-साथ मुंबई पुलिस के उन पुरुषों और महिलाओं के मूड को दर्शाता है, जो लोगों की सेवा करते हैं और उन्हें सुरक्षित रखते हैं।'

विज्ञापन
Mumbai Police release Calendar 2020 at umang event 2020 with Dharmendra Salman Khan Shah rukh Khan
Mumbai Police release Calendar 2020 - फोटो : amar ujala mumbai

इस अवसर पर सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस की ओर से देश भर के रक्षा और पुलिस बलों की अनूठी और प्रेरणादायक तस्वीरें लेने में प्रवीण तलन के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। प्रवीण को भारत की लगभग सभी विशेष सेनाओं की तस्वीरें खींचने का अनूठा गौरव प्राप्त है, जो कई सीमाओं और खतरनाक इलाकों को कवर करती हैं। इवेंट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान को कैलेंडर की एक प्रति भेंट की गई, जिन्होंने इसे शहर के पुलिस बल के लिए प्यार और सम्मान के साथ दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed