फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए हेयरकट में नीना गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए गूगल से की रिक्वेस्ट, कहा- अब तो मेरी उम्र...'

Wed, 29 Jan 2020 04:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 Jan 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta Requested to Google Says Please Reduce My Age
नीना गुप्ता - फोटो : Twitter

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने करीब 38 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म 'साथ-साथ' थी। इसके बाद नीना कई फिल्मों में नजर आईं। नीना अपने बेबाक बयानों की वजह से भी जानी जाती हैं। एक बार फिर नीना ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Neena Gupta Requested to Google Says Please Reduce My Age
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार की सुबह नीना ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में नीना एक नए हेयरकट में नजर आ रही हैं। तस्वीर से ज्यादा खास बात थी इसे शेयर करते हुए लिखा गया कैप्शन। नीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'गूगल वालों अब तो मेरी उम्र कम करके लिख दो। इसके साथ ही उन्होंने कांता मोटवानी को इस स्टाइलिश हेयरकट के लिए भी शुक्रिया कहा।
 

Neena Gupta Requested to Google Says Please Reduce My Age
neena gupta - फोटो : Social Media

नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साल 2017 में उन्होंने पहली बार ट्वीट करके काम मांगा था, जिसके बाद उन्हें चार फिल्मों का ऑफर मिला था। नीना को 'बधाई हो' फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Requested to Google Says Please Reduce My Age
neena gupta - फोटो : social media

नीना गुप्ता को टेलीविजन में 'खानदान' सीरियल से लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद 'यात्रा', 'गुलजार मिर्जा गालिब', 'भारत की खोज', 'दर्द', 'गुमराह', 'श्रीमान-श्रीमती', 'सांस', 'सात फेरे- सलोनी का सफर' और 'मेरी बीवी का जवाब' नहीं सीरियल शामिल हैं। नीना ने 2017 में में कमबैक किया। फिलहाल उनकी उम्र 60 साल है। उनके पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं।

विज्ञापन
Neena Gupta Requested to Google Says Please Reduce My Age
Neena Gupta and Vivian Richards - फोटो : file photo

करियर के अलावा नीना अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी लगातार सुर्खियों में रही हैं। जिसकी वजह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से उनका अफेयर है। नीना ने विवियन से शादी नहीं की थी। शादी के बिना ही नीना ने 1989 में बेटी मसाबा को जन्म दिया था। विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट की दुनिया के बड़े नामों में शुमार हैं। जब विवियन ने नीना गुप्ता से मुलाकात की तो वो पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed