सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आखिरकार दर्ज होगा करण जौहर का बयान, मुंबई पुलिस ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police Stated Karan Johar statement will be recorded this week in the Sushant Singh Rajput case
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में अब तक किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अब तक 38 लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ फिलहाल खाली ही हैं। वहीं अब खबर है कि इस मामले में अगला बयान निर्माता- निर्देशक करण जौहर का दर्ज किया जाने वाला है।

Mumbai Police Stated Karan Johar statement will be recorded this week in the Sushant Singh Rajput case
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि अब सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिल्म निर्माता करण जौहर का बयान दर्ज किया जाएंगा। करण को इस सप्ताह अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाने वाला है। बता दें कि सुशांत के निधन के बाद सबसे ज्यादा यदि कोई ट्रोल हुआ है तो वो करण जौहर ही हैं।
 

Mumbai Police Stated Karan Johar statement will be recorded this week in the Sushant Singh Rajput case
करण जौहर

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही नेपोटिज्म का मुद्दा लगातार गहराता जा रहा है। सुशांत के फैंस करण जौहर को बॉलीवुड में पल रहे नेपोटिज्म का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिसकी वजह से करण जौहर लगातार सुशांत के निधन के बाद से ही ट्रोल भी हो रहे हैं। जिससे परेशान होकर करण जौहर ने सोशल मीडिया से भी जरा दूरी बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police Stated Karan Johar statement will be recorded this week in the Sushant Singh Rajput case
करण जौहर, आलिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनमें करण स्टार किड्स के सामने सुशांत की बेइज्जती करते नजर आए। जिसके चलते वो सुशांत के फैंस के निशाने पर आए। करण ने सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी किया था। लेकिन लोगों ने उसे उनका ढोंग करार दिया।

विज्ञापन
Mumbai Police Stated Karan Johar statement will be recorded this week in the Sushant Singh Rajput case
महेश भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक 38 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले आज (27 जुलाई) दोपहर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट से भी तीन घंटे पूछताछ की गई। महेश से इस दौरान सुशांत और रिया की निजी जिंदगी को लेकर पूछताछ की गई। महेश के अलावा आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, रिया चक्रवर्ती, रूमी जाफरी, शेखर कपूर आदि से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

पढ़ें: एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed