सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में रवीना टंडन की हुई ऐसी हालत, पूरा मेकअप कर लगाना पड़ रहा है पोछा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Jul 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon mopping her house with full makeup before her interview
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन फिल्मों के अलावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस से रूबरू होने के लिए वह तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह पूरे मेकअप के साथ घर में पोछा लगाती और साफ- सफाई करती हुईं दिखाई दे रही हैं। 

Raveena Tandon mopping her house with full makeup before her interview
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल कोरोना काल में लोग अपने घर से सिर्फ बेहद जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं। ऐसे में रवीना टंडन भी अपने सारे काम टीम के साथ मिलकर घर से ही कर रही हैं। रवीना टंडन ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह पूरे मेकअप में नजर आ रही हैं, लेकिन शानदार मेकअप किए हुए रवीना टंडन घर में पोछे से सफाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Raveena Tandon mopping her house with full makeup before her interview
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीडियो को साझा करते हुए रवीना टंडन ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इंटरव्यू देने से कुछ देर पहले मैं यही कर रही थी, और मुझे यह बहुत पसंद है। अपने घर की सफाई करना कोई बड़ी बात नहीं है! सब करते हैं, लेकिन फनी बात यह है फुल मेकअप करके!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon mopping her house with full makeup before her interview
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवीना टंडन ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आज कल सच्चाई यह है कि शूट के पहले हम सब अपना घर का काम खत्म करके, पूरा मेकअप करके, फिर अपने शूट में बैठते हैं। यही आजकल सच्चाई है और फिर कैमरे के लिए ग्लैमर दिखाते हैं। यहां मैं शूट से कुछ देर पहले सफाई कर रही थी और फिर कैमरे पर ग्लैमर दिखा रही हूं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just before giving some interviews this is what I was doing and loving it! अपने घर की सफ़ाई करना कोई बड़ी बात नहीं है ! सब करते हैं / लेकिन फनी बात ये है फ़ुल मेकअप करके !😂😂आज कल रियालिटी यह है कि शूट के पहले हम सब अपना घर का काम ख़त्म करके ,फूल मेकअप करके ,फिर अपनी शूट में बैठते हैं/😂 The new normal reality,glamour for the camera. Here I’m cleaning up just before my shoot and then to look glam on camera.😂😂.

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

विज्ञापन
Raveena Tandon mopping her house with full makeup before her interview
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का अपने काम को लेकर साझा किया यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि रवीना जल्दी ही एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगी।

पढ़ें: अमित शाह को गले लगाना चाहते हैं विद्युत जामवाल, अभिनेता ने कर दी सोशल मीडिया पर ये गलती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed