बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने से लेकर करीबियों से बात करने तक, किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। अभिनेता विद्युत जामवाल भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हालांकि इस बार वह देश के गृहमंत्री अमित शाह को गले लगाने के पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं।
अमित शाह को गले लगाना चाहते हैं विद्युत जामवाल, अभिनेता ने कर दी सोशल मीडिया पर ये गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और फैंस से बात करते रहते हैं। हाल ही में अपने करीबी दोस्त और अभिनेता अमित साध से सोशल मीडिया पर बात करते हुए उन्होंने अमित शाह को गले लगाने की बात कह दी। दरअसल अमित साध ट्विटर पर दोस्त विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे थे।
इस पर विद्युत जामवाल ने अमित साध का ट्विटर पर शुक्रिया अदा करना चाहा, लेकिन इस दौरान उन्होंने गलती से अपने ट्वीट में अमित साध को नहीं बल्कि देश के गृहमंत्री अमित शाह को टैग कर दिया। अमित शाह को टैग करते हुए विद्युत जामवाल ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'शुक्रिया अमित शाह, मैं आपको कस कर वर्चुअल हग करता हूं।' उनका यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Thank you @AmitShah ..A tight virtual hug to you😃. https://t.co/Qlbx0y9K1z
हालांकि थोड़ी ही देर में विद्युत जामवाल ने दूसरा ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने अमित साध को टैग किया। अपने दूसरे ट्वीट में विद्युत जामवाल ने लिखा, 'शुक्रिया अमित साध, मैं आपको कस कर वर्चुअल हग करता हूं। मुझे उम्मीद है अब ये सही पते पर पहुंचा होगा।' सोशल मीडिया विद्युत जामवाल का यह ट्वीट भी वायरल हो रहा है।
Thankyou @TheAmitSadh ...A tight virtual hug to YOU😀...I hope it reaches you on the right address 😂 https://t.co/pOocvFHCMa

आपको बता दें कि हाल ही में द रिचेस्ट नामक एक पोर्टल ने दुनियाभर के ऐसी हस्तियों की लिस्ट जारी की है जिनसे पंगे लेना महंगा पड़ सकता है। पोर्टल ने विद्युत को एक योद्धा के रूप में स्वीकार किया है। भारत की तरफ से शामिल होने वाले विद्युत अकेले शख्स हैं। विद्युत फिल्मों में बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किए खतरनाक सीन और स्टंट्स किए जाने के लिए जाने जाते हैं।
पढ़ें: जानें क्यों मदद के बाद भी कुछ लोगों ने किया सोनू सूद को ट्रोल, उपहार में दिए टैक्टर से जुड़ा है मामला