फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस ने लगाई शाहरुख के बर्थडे बैश पर रोक, आधी रात को लाउड साउंड में कर रहे थे पार्टी

Sat, 03 Nov 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police Stops ShahRukh Khan Night Birthday Party restaurant
शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 53वें बर्थडे पर बहुत शानदार पार्टी रखी। शाहरुख ने यह पार्टी मुंबई के जाने-माने रेस्टोरेंट में दी थी लेकिन देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के चलते मुंबई पुलिस ने पार्टी को रुकवा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक शहर में आधी रात में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर पार्टी करने पर सख्त मनाही है। गौरतलब है कि शाहरुख की बर्थडे पार्टी रात 3 बजे तक चली। इस दौरान म्यूजिक काफी तेज आवाज में बजता रहा था। 

Mumbai Police Stops ShahRukh Khan Night Birthday Party restaurant
shahrukh khan - फोटो : indian express

बता दें कि सामान्य लोगों के लिए देर रात एक बजे तक खाना बंद कर दिया गया था। इसके बाद शाहरुख और उनके खास दोस्तों ने पार्टी में एंट्री ली। मुंबई पुलिस के हस्तक्षेप करने से पहले सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक से यह सब बंद करने को कहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शाम से पहले शहर के सारे रेस्टोरेंट बंद करने का आदेश है। लेकिन शाहरुख खान की पार्टी होने के बावजूद भी मुंबई पुलिस एक्शन लेने में पीछे नहीं हटी।

Mumbai Police Stops ShahRukh Khan Night Birthday Party restaurant
Shahrukh Khan - फोटो : amar ujala

रिपोर्ट के मुताबिक म्यूजिक बंद होने के कुछ ही देर बाद शाहरुख भी रेस्टोरेंट से निकल गए। बता दें कि पार्टी में स्वरा भास्कर, निखिल आडवानी, फिल्म जीरो के डायरेक्टर आनंद एल रॉय, फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल के साथ-साथ शाहरुख की पूरी फैमिली भी मौजूद थी। इससे पहले शाहरुख ने घर पर ही परिवार के साथ अपनी बर्थडे पार्टी इन्जॉय की थी। सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी की एक फोटो भी बहुत वायरल हो रही थी जिसमें किंग खान अपनी पत्नी को केक खिला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police Stops ShahRukh Khan Night Birthday Party restaurant
shahrukh khan
विज्ञापन
Mumbai Police Stops ShahRukh Khan Night Birthday Party restaurant
shahrukh khan

शाहरुख खान ने हर बार की तरह इस बार भी अपने बर्थडे पर फैन्स को बड़ा तोहफा पेश किया। इस दिन उन्होंने अपनी मच अवेटेड फिल्म जीरो का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया। शाहरुख फिल्म में पहली बार एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं । वह फिल्म में एक बौने का किरदार निभा रहे हैं जिसे दो खूबसूरत लड़कियों से प्यार भी हो जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed