फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगस्टर बन इस फिल्म में अकेले दस आदमियों को धूल चटाएंगे जॉन, पुलिस की वर्दी में दिखेंगे इमरान

Wed, 11 Dec 2019 01:41 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Saga team team up with National Award winning action directors starring John Abraham
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम फिल्म 'मुंबई सागा' में फिर एक बार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण भूषण कुमार और संजय गुप्ता कर रहे हैं। मेकर्स फिल्म में सर्वोत्तम स्तर के एक्शन को दिखाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्टंट निर्देशक अंबुमणि और अरिवुमनि को भी टीम की हिस्सा बनाया है। इस फिल्म में जॉन जहां गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे वहीं इमरान हाशमी पहली बार पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे।

Mumbai Saga team team up with National Award winning action directors starring John Abraham
संजय गुप्ता और मुंबई सागा की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए संजय ने कहा कि उन्होंने दोनों को फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' देखने के बाद फिल्म का हिस्सा बनाने का निश्चिय किया। उन्होंने कहा, 'उस फिल्म में जिस तरह से एक्शन निर्देशन किया गया उससे मैं काफी प्रभावित हुआ था। भूषण भी इस फिल्म के लिए सर्वोत्तम टीम चाहते थे।' संजय ने आगे बताया, ' यह हीरो द्वारा विलेन को पीटे जाने के बारे में नहीं है। फिल्म में जॉन ऐसा मुकाबला करते नजर आएंगे जो एकदम असल, कट्टर और क्रूर होगा। इसके साथ ही फिल्म में गन फाइट और बाइक चेसिंग भी होगी। फिल्म की टीम ने केबल-वर्क का कम से कम इस्तेमाल किया है और अभिनेताओं ने ज्यादातर स्टंट खुद किए हैं।' 

Mumbai Saga team team up with National Award winning action directors starring John Abraham
john abraham - फोटो : social media

संजय के अनुसार फिल्म से जुड़ा एक लड़ाई का सीन अगले महीने शूट किया जाएगा। इस सीन में जॉन 10 आदमियों से लड़ते नजर आएंगे। यह सीन मुंबई की असल लोकेशन पर शूट होगा। यह फिल्म का आखिरी शेड्यूल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Saga team team up with National Award winning action directors starring John Abraham
मुंबई सागा - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन के साथ 'सत्यमेव जयते', 'बाटला हाउस' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके भूषण कुमार ने कहा, 'जॉन एक समर्पित अभिनेता है जो सुनिश्चित करता है कि वह अपने काम को 100 प्रतिशत से भी अधिक देते हैं।  दर्शक उन्हें 'मुंबई सागा' में एक्शन अवतार में देखकर खुश होगी। वह इस फिल्म को पूरी तरह से दूसरे स्तर पर ले जाएंगे।' गौरतलब है कि फिल्म में जॉन और इमरान के अलावा  काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय और महेश मांजरेकर भी मुख्य किरदार में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed