लॉकडाउन में बेरोजगारी के संकट से जूझ रहे सिनेमा और टीवी के कलाकारों के सामने अब मुंबई से बाहर निकलने का भी संकट आ खड़ा हुआ है। मुंबई से दिल्ली जाने के लिए परेशान कलाकार रोज सुबह उठकर अपने मोबाइल और लैपटॉप पर ये टिकटें बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं। डायमैमिक प्राइसिंग के तहत बुक हो रही इन टिकटों के लिए रेलवे बैंक अकाउंट से पैसे भी काट ले रहा है, लेकिन टिकट फिर भी बुक नहीं हो रही है। कलाकारों ने इस बारे में अब अपनी एसोसिएशन सिनटा से मदद करने की गुहार लगाई है।
सात हजार खर्च करके भी नहीं बुक हो रहा मुंबई से दिल्ली का रेल टिकट, 120 सेकेंड में ‘रिग्रेट’ का संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फिल्म अभिनेता सोनू सूद पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लॉकडाउन में अपनी रोजी रोटी खो बैठे लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं। ये बसें दो तीन दिन का सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं लेकिन जितनी तादाद में लोग मुंबई से अपने घरों को जाना चाह रहे हैं, उसकी तुलना में ये प्रयास बहुत थोड़े हैं। शुक्रवार को सोनू सूद ने मुंबई से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए बसों का इंतजाम किया। लेकिन, यहां पहुंचे लोगों में से तमाम लोग इन बसों में भी जगह नहीं बना पाए।
गुरुग्राम के रहने वाले सोनू त्यागी बताते हैं कि वह पिछले हफ्ते भर से दिल्ली जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय थाने में भी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं लेकिन चूंकि वह श्रमिक नहीं है तो उनकी कोई सुन नहीं रहा। दिल्ली यूपी बॉर्डर की खोड़ा कॉलोनी के संजीत कुमार मुंबई में पिछले सात साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा का काम कर रहे हैं। उनकी भी समस्या यही है कि वह चाहकर भी मुंबई से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वह कहते हैं कि ट्रेन की टिकट भी बुक नहीं हो पा रही। स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक न हो पाने की शिकायतें तमाम दूसरे टीवी और फिल्म कलाकारों ने भी अमर उजाला से की हैं।
अमर उजाला ने इन शिकायतों का जायजा लेने के लिए रविवार की सुबह रेलवे की बुकिंग साइट आईआरसीटीसी पर टिकट बुक कराने की कोशिश की। स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग सुबह आठ बजे से हो रही है। लॉग इन करने से पहले डेढ़ दो मिनट तो वेबसाइट पर यूजर्स का समय फोटो सेलेक्ट करके ये बताने में बर्बाद हो रहा है कि वह रोबोट नहीं है। इसके बाद मुंबई से दिल्ली की स्पेशल ट्रेन की सेकेंड एसी की जो टिकट रुपये 3665 की दिख रही है, वह बुकिंग के चरण तक आते-आते रुपये 7378 की हो गई और भुगतान होने तक वेबसाइट ने बुकिंग लेना बंद कर दिया। वेबसाइट पर ‘रिग्रेट’ (बुकिंग उपलब्ध न होने के लिए क्षमा करें) का संदेश लिखकर आ गया।
हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सेंध लगाने वाले हैकर्स का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में तमाम लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन हालात जस के तस हैं। सिनटा से इन कलाकारों ने अब केंद्र सरकार तक ये मामला पहुंचाने की गुहार लगाई है। कलाकार चाहते हैं कि मुंबई से दिल्ली के लिए मुंबई सेंट्रल के अलावा बांद्रा और बोरीवली से भी स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जाएं ताकि ये लोग अपने परिजनों के पास आसानी से पहुंच सकें। इन रेलगाड़ियों का किराया भी तय रखने की बात कलाकार कह रहे हैं। कोरोना संकट में ट्रेनों की डायनैमिक प्राइसिंग को लेकर भी वडाला में मौजूद ये कलाकार काफी खफा दिखे।
क्या सोशल मीडिया से परेशान होकर प्रिया प्रकाश ने उठाया ये कदम? फैंस को हुई चिंता