{"_id":"58e46de14f1c1b82575b3ff6","slug":"mumtaz-and-sanjeev-kumar-remains-good-friend-for-shatrughan-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'
amarujala.com- Presented by : विनीता वशिष्ट
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने बॉलीवुड में दो हीरोज के बीच दोस्ती की कई मिसालें सुनी होंगी लेकिन एक हीरो और हीरोइन के बीच दोस्ती का ये किस्सा आपको वाकई अचंभे में डाल देगा।
जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'
उस वक्त दो ही लोग थे जो शत्रुघ्न के दोस्त थे। पहले संजीव कुमार और दूसरी मुमताज। दोनों को खिलौना ऑफर हुई तो उन्होंने शत्रुघ्न के नाम की भी सिफारिश कर डाली। डायरेक्टर ने शत्रुघ्न को फिल्म में विलेन का रोल दिया।
लेकिन शत्रुघ्न कैमरे के सामने विलेन का रोल करते करते शूटिंग के सदस्यों के साथ भी विलेन का रोल करने लगे। वो शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करते, उनसे गाली गलौच करते।
लेकिन शत्रुघ्न कैमरे के सामने विलेन का रोल करते करते शूटिंग के सदस्यों के साथ भी विलेन का रोल करने लगे। वो शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करते, उनसे गाली गलौच करते।
जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'
शत्रुघ्न के व्यवहार के चलते पूरी यूनिट उनके खिलाफ हो गई। खुद एलवी प्रसाद भी शत्रुघ्न के खराब व्यवहार से इतने त्रस्त थे कि उन्हें बिना शूट दिए पूरे पूरे दिन बैठाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'
एक तरफ फिल्म की पूरी यूनिट थी जो शत्रुघ्न को फिल्म से निकलवाने पर तुली थी और दूसरी तरफ संजीव और मुमताज थे जो कोशिश कर रहे थे कि शत्रुघ्न को फिल्म से न निकाला जाए। उधर शत्रुघ्न इन चीजों से बेखबर टीम के साथ अजीबोगरीब व्यवहार कर रहे थे।
एक दिन शत्रुघ्न किसी बात पर टीम से झगड़ पड़े औऱ आजिज आकर एलवी प्रसाद ने शत्रुघ्न को शूटिंग से बाहर कर दिया। संजीव कुमार ने एलवी प्रसाद को समझाने की बहुत कोशिश की, यहां तक कि शत्रुघ्न की तरफ से उनसे माफी भी मांगी लेकिन प्रसाद नहीं माने।
एक दिन शत्रुघ्न किसी बात पर टीम से झगड़ पड़े औऱ आजिज आकर एलवी प्रसाद ने शत्रुघ्न को शूटिंग से बाहर कर दिया। संजीव कुमार ने एलवी प्रसाद को समझाने की बहुत कोशिश की, यहां तक कि शत्रुघ्न की तरफ से उनसे माफी भी मांगी लेकिन प्रसाद नहीं माने।
विज्ञापन
जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'
शत्रुघ्न मुंह लटकाए शूट से लौट रहे थे तब मुमताज एलवी प्रसाद के पास पहुंची और कहा कि अगर आप शत्रुघ्न को शूट से बाहर करोगे तो मैं फिल्म की शूटिंग छोड़ दूंगी। ये सुनते ही प्रसाद सकते में आ गए। फिल्म की शूटिंग 70 फीसदी कंपलीट हो चुकी थी और शूटिंग पर लाखों रुपया खर्च हो चुका था, ऐसे में अगर हीरोइन फिल्म छोड़ दे तो निर्माता सड़क पर आ जाता।