फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी मौत की उड़ रही अफवाहों से दुखी हैं मुमताज, बोलीं- 'सच में अगर ऐसा हुआ तो...'

Mon, 06 May 2019 11:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 May 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Mumtaz on her Death Rumours says no one will believe when it's really happen
मुमताज

सोशल मीडिया पर किसी भी वक्त कोई भी सेलेब की मौत की अफवाह उड़ जाती है। पिछले कुछ दिनों से अफवाह थी कि अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं मुमताज का निधन हो गया है। गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के परिवार ने उनके निधन की खबरों को खारिज किया। इतना ही नहीं मामले पर मुमताज की बेटी को सामने आकर अपनी मां के सेहतमंद होने की खबर देनी पड़ी।

Mumtaz on her Death Rumours says no one will believe when it's really happen
मुमताज

अब अपनी मौत की उड़ रही अफवाहों से मुमताज दुखी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में मुमताज ने बताया है कि मौत की अफवाह उड़ने के बाद उनके पास दुनियाभर से लोगों के कॉल आए जो यह जानना चाहते थे कि वह जीवित हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि इस तरह की अफवाहों से खासतौर पर उनके परिवार को कितनी परेशानी होती है। 

Mumtaz on her Death Rumours says no one will believe when it's really happen
mumtaz

मुमताज ने आगे कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि भारत में जहां एक ओर उन्हें सुपरस्टार मानते हैं वही लोग उनके मरने का इंतजार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों लोग उनकी मौत की अफवाह फैला रहे हैं वह भी एक साल में दो बार। मुमताज ने आगे कहा कि, 'अगली बार अगर ऐसा सच होता है तो कोई भी यकीन नहीं करेगा। शेर आया शेर आया वाली मिसाल हो जाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumtaz on her Death Rumours says no one will believe when it's really happen
Mumtaz

मुमताज ने आगे बताया कि वह अपने परिवार के साथ काफी खुशी से जी रही हैं, उन्हें किसी चीज की अब इच्छा नहीं है। उनके पास प्यार करने वाला पति, परिवार और शुभचिंतक हैं। उन्होंने कहा कि वह कामना करती हैं कि जब उनकी मौत हो तो वह शांति से सोने के दौरान इस दुनिया से गुजरें। 

विज्ञापन
Mumtaz on her Death Rumours says no one will believe when it's really happen
Mumtaz
मुमताज 70 साल की हैं और लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिसे मुमताज की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था।  1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज ने ‘मेला’, ‘अपराध’ ‘नागिन’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘राम और श्याम’, ‘दो रास्ते’ और ‘खिलौना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed