क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना रिश्ता रहा है। कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो खेल के साथ-साथ पर्दे पर भी दिखे हैं। अब एक और किक्रेटर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा है। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में शाहरुख खान की कोलकाता टीम के एक सदस्य हैं।
शाहरुख के टीम के इस क्रिकेटर की जल्द होगी बॉलीवुड में एंट्री, पहले भी कर चुके हैं म्यूजिक एल्बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर आंद्रे रसेल कोलकाता टीम से खेलते हैं और दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं। आंद्रे रसेल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी कि वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। संगीतकार पलाश मुछाल के साथ रसेल ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि 'पलाश के लिए एक हिंदी गाना रिकॉर्ड किया। यहा मेरा सिंगल बॉलीवुड डेब्यू है। जल्द यह रिलीज होगा। अब इंतजार नहीं हो रहा।'
A post shared by Andre Russell (@ar12russell) on
गाने की रिकॉर्डिंग 5 मई को सुबह 5 बजे हुई। पलाश ने भी तस्वीर शेयर की और लिखा कि 'आंद्रे रसेल की आवाज में गाना रिकॉर्ड किया। मेरा आने वाला सिंगल। मेरा यकीन कीजिए ये बहुत अच्छा गाना भी गा लेते है, वो भी हिंदी में।' बता दें कि रसेल इससे पहले अपना म्यूजिक एल्बम लॉन्च कर चुके हैं।
A post shared by Palash Muchhal (@palash_muchhal) on
मैदान पर शाहरुख रसेल के खेल से भी बहुत खुश है। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'रसेल ने मुझसे कहा था कि वह यह देखकर काफी खुश है जिस तरह फैंस ने उनका स्वागत किया, वह इसे देखकर रोना चाहते थे। फिर उन्होंने तय किया कि बड़े बच्चे सार्वजनिक जगह पर रोते नहीं है। नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा और शुभमन गिल के साथ पूरी टीम कोलकातावासियों के लिए खेलती है। आपके इस प्यार के लिए शुक्रिया।'
@Russell12A said to me that he was so overwhelmed with the welcome fans gave him, that he wanted to cry. Then decided big boys don’t cry in public. @NitishRana_27 @robbieuthappa & @RealShubmanGill & the whole team plays for You Kolkata. Thk u for the Love.
मैच के दौरान शाहरुख को अक्सर मैदान पर देखा जाता रहा है और टीम का हौसला अफजाई करते नजर आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख ने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है। जीरो के फ्लॉप होने के बाद वो अगले प्रोजेक्ट पर बहुत सोच समझकर कदम उठाना चाहते हैं।