अक्षय कुमार ने जबसे प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू किया है यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। पहला मुद्दा इंटरव्यू का अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि यूजर्स ने वोट न देने पर उन्हें घेर लिया। दरअसल मुंबई में जब वोटिंग हुई तो अक्षय कहीं दिखे नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे कि आखिर उन्होंने वोट क्यों नहीं दिया। मामला बढ़ता देख अक्षय कुमार को सफाई देनी पड़ी।
अक्षय कुमार की नागरिकता पर उठे सवाल तो अनुपम खेर आए सपोर्ट में, बोले- 'सफाई देना बंद करें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कनाडा की नागरिकता होने की वजह से वह वोट नहीं डाल सके। अक्षय कुमार ने सफाई देते हुए लिखा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता को लेकर इतना नकारात्मक माहौल क्यों बनाया जाता है? मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया और न ही मना किया है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी सच है कि मैं पिछले 7 सालों से कनाडा नहीं गया हूं।'
ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार के पक्ष में उतरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने भी ट्विटर के जरिए अक्षय का बचाव किया। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा- डियर अक्षय कुमार मैंने पढ़ा कि कैसे आप कुछ लोगों के सामने देश के प्रति अपनी वफादारी को लेकर सफाई दे रहे हैं।'
Dear @akshaykumar! Have been reading about you explaining to certain people about your loyalty to our country. Stop it! Their real profession is to make people like you & me feel defensive for talking in favour of India. You are a doer. You don’t need to explain to anybody.👏🇮🇳