बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को उनके बोल्ड बयानों की वजह से जाना जाता है। हाल ही में तापसी का गुस्सा निकला है एयर इंडिया पर। दरअसल तापसी ने एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल किया तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने ट्वीट करते हुए एयर इंडिया को खूब खरी खोटी सुनाई।
एयर इंडिया के खिलाफ ट्वीट कर खुद ट्रोल हुईं तापसी, यूजर्स बोले- 'जुड़वा 2 देखकर हम भी ठगे गए थे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
When @airindiain makes sure your holiday starts with a mess but guess what, the destination is more awaited than this sad travel experience 🤷🏻♀️
— taapsee pannu (@taapsee) May 5, 2019
तापसी के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अलग अलग रिएक्शन दिए। कुछ लोगों ने तापसी का सपोर्ट करते हुए लिखा- कोई बात नहीं मैम ऐसा होता है। हालांकि आपके अंदर बहुत हिम्मत है आपने एयर इंडिया से ट्रैवल करने का जोखिम उठाया। कई यूजर्स ने ये भी कहा कि वह भी ऐसे अनुभव से गुजर चुके हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने तापसी के ट्वीट पर उन्हीं का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
sometimes i purchase ticket expecting movie to be good,but watches it anyway because of the actor we like . Happens
— Raghunath (@RAGHUNATH1980) May 5, 2019
Maybe revenge for judwaa 2
— BombayTrafficSurfer (@MarauderAniket) May 5, 2019
I had the same feeling when I saw judwa2, unfortunately @_PVRCinemas guys told me they do not have any complaint system for such issue.
— Chowkidar Bihari Stud (@BihariStud) May 5, 2019
My experience with Air India is always good anyways next time plan your holiday with private jet if you can afford to avoid this cry
— Kartikeya Tiwari (@kartikeya22) May 5, 2019