फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक तंगी से जूझ रहे फिल्म 'मुन्नाभाई' के ये अभिनेता, पता चलते ही मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

Sun, 14 Jun 2020 01:05 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
munna bhai mbbs fame actor surendra rajan faces economic crisis sonu sood promised for help
सुरेंद्र राजन, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के चलते देशभर में लोग अभी भी फंसे हुए हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले अभिनेता राजेश करीर ने फेसबुक से आर्थिक मदद की अपील की थी जिसके बाद बहुत से लोगों ने उनकी मदद की। ताजा मामला फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में काम कर चुके अभिनेता सुरेंद्र राजन का है।

munna bhai mbbs fame actor surendra rajan faces economic crisis sonu sood promised for help
सुरेंद्र राजन - फोटो : सोशल मीडिया

80 साल के सुरेंद्र राजन एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग कैंसिल हो गई। ऐसे में वो बीते तीन महीने से मुंबई में फंसे हुए हैं। सुरेंद्र राजन के बारे में जैसे ही सोनू सूद को पता चला वो मदद के लिए आगे आए हैं।

munna bhai mbbs fame actor surendra rajan faces economic crisis sonu sood promised for help
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

स्थानीय मीडिया के मुताबिक सोनू सूद ने सुरेंद्र राजन से तुरंत फोन पर बात की और उनसे सारी जानकारियां लीं। सुरेंद्र मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले हैं। सोनू सूद ने उन्हें 18 जून को ट्रेन से सतना भेजने का वादा किया है। सुरेंद्र राजन का कहना है कि 'सोनू जो कुछ भी कर रहे हैं वो बहुत अद्भुत है। मैं हैरान हूं कि कैसे वो ये सबकुछ कर रहे हैं। आपके अंदर इच्छाशक्ति ना हो तो ये सब नहीं किया जा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
munna bhai mbbs fame actor surendra rajan faces economic crisis sonu sood promised for help
सुरेंद्र राजन - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त के साथ काम कर चुके सुरेंद्र राजन उन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं। वो अभी भी संजय दत्त से संपर्क में हैं हालांकि वो किसी से मदद नहीं मांगना नहीं चाहते। सुरेंद्र पेशे से बड़े पेंटर और फोटोग्राफर हैं। काम के सिलसिले में उनका मुंबई आना जाना होता रहता है।

विज्ञापन
munna bhai mbbs fame actor surendra rajan faces economic crisis sonu sood promised for help
सुरेंद्र राजन - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेंद्र राजन का मकान मालिक किराए को लेकर उनके पीछे पड़ा हुआ था। तब उनके एक शिष्य ने तीन महीने के 45 हजार रुपये दिए। साथ ही कुछ संस्थाओं ने उनके लिए राशन का इंतजाम कर दिया। फिलहाल सुरेंद्र मुंबई से चले जाना चाहते हैं। मुंबई से निकलकर वो अजयगढ़ स्थित एक फार्महाउस में जाएंगे जहां वो पेटिंग सिखाने का काम करते हैं। 

ऋषि कपूर को भूल नहीं पा रहे अमिताभ बच्चन, बोले- 'इस मामले में कोई नहीं दे सकता टक्कर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed