फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर संगीतकार जोड़ी 'मीत ब्रदर्स' के पिता का मुंबई में निधन, बायोपिक की हाल ही में शुरू की थी कहानी

Thu, 06 Feb 2020 10:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 06 Feb 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Music Composer Meet Brothers Father died After Cardiac Arrest
Music Composer Meet Brothers Father died - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
मशहूर गायक और संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के पिता सरदार गुलजार सिंह चंदोक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। गुलजार सिंह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पिछले साल ही मीत ब्रदर्स के दोनो भाइयों मनमीत और हरमीत ने अपने माता-पिता की शादी की 45वीं वर्षगांठ दोनों का पुनर्विवाह करके मनाई थी।



 
Music Composer Meet Brothers Father died After Cardiac Arrest
Meet Brothers Father died - फोटो : file photo
सरदार गुलजार सिंह को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी प्यार करते रहे हैं। खाने पिलाने के बेहद शौकीन गुलजार सिंह घर पर हों तो कोई भी शख्स मीत ब्रदर्स के घर से बिना खाना खाए वापस नहीं हो सकता था। अपने दोनों बेटों को अच्छी परवरिश देना उनका सपना रहा और कुछ अरसा पहले ही वह मध्यप्रदेश छोड़कर पूरी तरह अपने बेटों के पास आ गए थे।

 
Music Composer Meet Brothers Father died After Cardiac Arrest
meet brothers - फोटो : file photo
मीत ब्रदर्स ने जी म्यूजिक के साथ अपना पहला अलबम निकालकर बतौर गायक अपनी शुरूआत मुंबई में की। उससे पहले मनमीत सिंह ने लंबे अरसे तक बालाजी टेलीफिल्म्स में एकता कपूर के साथ काम किया है। मीत ब्रदर्स के करीबी लोगों के मुताबिक गुलजार सिंह को बुधवार शाम दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Music Composer Meet Brothers Father died After Cardiac Arrest
Akash and Meet Brothers

मीत ब्रदर्स में से छोटे भाई हरमीत सिंह ने अमर उजाला को बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार ओशिवारा शवदाह गृह में गुरुवार की शाम किया जाएगा। हरमीत और मनमीत की अपने पिता के संघर्ष पर एक बायोपिक बनाने की इच्छा रही है। कुछ अरसा पहले गुलजार सिंह ने अपनी कहानी लिखवानी भी शुरू की थी।

'हुई मैं मलंग’ गाकर अमर उजाला से बोलीं दिशा पाटनी, मैं अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हूं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed