हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन आदि कई धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं। सभी अपने अपने धर्म को लेकर ईश्वर में विश्वास रखते हैं और उनकी आराधना करते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो मुस्लिम होने के बाद भी भगवान में आस्था रखते हैं। बहुत जल्द गणेश चतुर्थी का त्योहार आ रहा है। टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारे घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। जैसे कि सब जानते हैं कि यह एक हिंदू त्योहार है लेकिन इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो मुस्लिम होने के बावजूद गणेश चतुर्थी के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर टीवी की हिना खान तक शामिल हैं चलिए आज उन्हीं सितारों पर नजर डालते हैं।
Ganesh Chaturthi: मुस्लिम सितारों के दिल में विराजते हैं बप्पा, धर्म की परवाह किए बगैर मनाते हैं गणेश चतुर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
ये बात तो सब जानते हैं कि सलमान खान व उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल अपने घर में बप्पा को लेकर आते हैं और धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। खान परिवार का शायद ही कोई सदस्य ऐसा होगा जो इस फेस्टिवल में शामिल नहीं रहता।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान भी हर हिंदू त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। अभिनेता अपने परिवार को और बच्चों समेत ये उत्सव मनाते हैं। वह गणपति बप्पा में बहुत विश्वास रखते हैं और हर साल अपने घर पर उनकी मूर्ति स्थापित करते हैं।
सैफ अली खान
सैफ अली खान भले ही मुस्लिम हैं, लेकिन उन्होंने करीना कपूर से शादी की है। इसीलिए हर साल वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। पिछले साल परिवार समेत पूजा करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं।
जैन इमाम
टीवी एक्टर जैन इमाम ने भी बाकी सितारों की तरह टीवी शो के सेट पर गणेख चतुर्थी मनाते हैं। एक्टर की इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।