{"_id":"59fe86744f1c1bd0408b4ae5","slug":"muslim-youth-association-announced-a-reward-of-25-thousand-rupees-on-kamal-haasan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल हासन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये इनाम का ऐलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हासन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये इनाम का ऐलान
Sun, 05 Nov 2017 09:11 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष आमिर रशीद ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कमल हासन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने कमल हासन पर हिंदुत्व को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है।
आमिर रशीद ने कमल हासन के हिंदू आतंकवाद के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ओछी राजनीति करने वाले ऐसी बयानबाजी कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने से बाज आएं। हिंदू धर्म अनुयायी कभी निर्दोष की हत्या व हिंसा में विश्वास नहीं रखते।
उन्होंने कहा कि हिंदू न कभी कट्टरपंथी था और न है। इसका प्रमाण है कि भारत में विश्व के सभी धर्मों के मानने वाले शान से रह रहे हैं। यह हिंदुत्व की विशालता ही है, जिसने भारत की पुण्य भूमि को विश्व भर के धर्मों के लिए समागम स्थल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आमिर रशीद ने कहा कि ओछी राजनीति करने वालों ने पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदुओं की घटती जनसंख्या के विषय को कभी नहीं उठाया है। इन लोगों को केरल में निर्दोष लोगों की हत्याएं नहीं दिखती। सेकुलरिज्म के ठेकेदारों को हिंदुओं के दमन व उत्पीड़न नहीं दिखते।
विज्ञापन
5 of 6
उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए धर्म को बदनाम कर लोगों को उकसाने वालों को शर्म आनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ के भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय ने कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी के खिलाफ बयान देकर राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में आए थे। उसके बाद आमिर रशिद ने कमल हसन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का एलान कर सनसनी फैला दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।