फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wo Kaun Thi?: सलमान के बहनोई की पार्टी में दिखी रहस्यमयी लड़की, ‘विकी डोनर’ के रीमेक की हीरोइन तक पहुंची बात

Thu, 27 Oct 2022 05:47 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
mysterious girl Tanya hope ayush sharma salman khan as04 birthday party bhai dooj Vicky donor tamil remake
तान्या होप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में जो भी हसीन चेहरा बिल्कुल ताजा तरीन सा दिखता है, हिंदी सिनेमा को उसमें एक ‘होप’ नजर आ ही जाती है। लेकिन, मामला अगर बांद्रा पश्चिम के बैंड स्टैंड इलाके का हो तो फिर तो होप को तोप होने में कितनी देर लगती है। आयुष शर्मा की दिवाली पार्टी के किस्से अब भी मुंबई में फुलझड़ियां छुड़ा रहे हैं और इस पार्टी में दिखी एक रहस्यमयी सी लेकिन बेहद सेक्सी और हॉट युवती को लेकर इंडस्ट्री में खूब बातें हो रही हैं। कुछ लोग कहते हैं कि ये आयुष शर्मा की हाल ही में घोषित फिल्म में दिखने जा रही साउथ की ही एक बिंदास हीरोइन है तो कोई उसका नाम सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से जोड़ रहा है। ये युवती कौन थी, ये तो अब तक साफ नहीं हुआ है लेकिन इन सभी चर्चाओं के बीच से जो नाम मुंबई में चमका है वह तान्या होप का।

mysterious girl Tanya hope ayush sharma salman khan as04 birthday party bhai dooj Vicky donor tamil remake
तान्या होप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा में जलवे बिखेरने के बाद तान्या अब हिंदी डेब्यू के लिए तैयार हैं। आयुष शर्मा की अगली फिल्म ‘एएस04’ में वह एक गाने पर अपने नखरे और अदाएं दिखाती नजर आएंगी। फिल्म का पहला टीजर जारी हो चुका है। तान्या को अपनी इस पहली हिंदी फिल्म से काफी होप है। उनके नैन नक्श काफी तीखे हैं और उन्होंने अपने बदन को भी हिंदी सिनेमा की मांग के हिसाब से काफी छरहरा बना रखा है।

mysterious girl Tanya hope ayush sharma salman khan as04 birthday party bhai dooj Vicky donor tamil remake
तान्या होप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में दक्षिण भारतीय हीरोइनों का दबदबा शुरू से रहा है। वैजयंती माला से लेकर हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा से होता हुआ ये सिलसिला अब तापसी पन्नू, रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया, काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े के बीच चल रहे कंपटीशन तक आ पहुंचा है। तान्या होप को इस कंपटीशन से तो ज्यादा लेना देना नहीं है, लेकिन वह मानती हैं कि हिंदी सिनेमा में अपने लिए जगह बनाना आसान नहीं होगा। वह कहती हैं, ‘मैं हर तरह की मेहनत के लिए तैयार हूं और मुझे पता है कि आयुष शर्मा की फिल्म में मेरी मेहनत सबको पसंद आएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious girl Tanya hope ayush sharma salman khan as04 birthday party bhai dooj Vicky donor tamil remake
तान्या होप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कम लोगों को ही पता होगा कि तान्या होप ने आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म ‘विक्की डोनर’ के तमिल रीमेक में खूब वाहवाही लूटी थी। ‘धरला प्रभु’ नामक इस फिल्म में तान्या ने यामी गौतम वाली भूमिका निभाई थी। आयुष शर्मा के साथ अपने बॉलीवुड डेब्यू पर तान्या कहती हैं, ‘इस फिल्म के साथ जुड़ने पर मुझे बेहद ख़ुशी महसूस हो रही है। जिस गाने पर हमने डांस किया है, वह काफी धमाकेदार गाना है और मैं इसके बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया का और इंतजार नहीं कर पा रहीं हूं। मैं यह दावे के साथ कह सकती हूं कि ये गाना शादियों के सीजन में खूब धमाल मचाएगा।’

विज्ञापन
mysterious girl Tanya hope ayush sharma salman khan as04 birthday party bhai dooj Vicky donor tamil remake
तान्या होप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तान्या होप की पहली हिंदी फिल्म ‘एएस04’ के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत आयुष शर्मा के साथ होती है, जो गिटार बजा रहे हैं। इसके बाद स्पेशल कमांडो जैसे कुछ लोगों की एंट्री होती है और वे किसी की तलाश करते हुए नजर आते हैं। आयुष को घेरकर सब उनसे उनकी पहचान पूछते हैं। इस पर आयुष कहते हैं, पहचान की ही तो दिक्कत है और फिर वह जबर्दस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं।

  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed