{"_id":"62a22989f922b32fdb1465cc","slug":"naam-reh-jaayega-asha-bhosle-remember-lata-mangeshkar-singer-says-still-think-i-will-get-a-call-from-lata-di","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naam Reh Jaayega: आशा भोसले ने साझा किए लता मंगेशकर संग बिताए पल, बोलीं- 'अब भी लगता है दीदी का कॉल आएगा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Naam Reh Jaayega: आशा भोसले ने साझा किए लता मंगेशकर संग बिताए पल, बोलीं- 'अब भी लगता है दीदी का कॉल आएगा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर , आशा भोसले
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की कोकिला लता मंगेशकर के निधन से संगीत की दुनिया में जो खालीपन आया है उसे कभी भरा नहीं जा सकता है। दिग्गज गायिका के जाने से उनकी बहन आशा भोंसले के जीवन में भी सूनापन आ गया है, वह अक्सर अपनी बड़ी बहन को याद कर भावुक हो जाती हैं। गायिका लता मंगेशकर को ट्रिब्यूट देने के लिए 'नाम रह जाएगा' नाम का शो शुरू किया गया है, जिसके आगामी एपिसोड के दौरान, आशा भोसले लता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करती नजर आएंगी। इसी क्रम में उन्होंने शो में अपनी प्यारी बहन की कुछ प्यारी यादें साझा कीं।
Trending Videos
2 of 5
लता मंगेशकर , आशा भोसले
- फोटो : social media
आशा भोसले ने अपनी बहन संग बिताए पलों को याद करते हुए कहा, "लता दीदी ने एक बार पढ़ा था कि यदि आप अपने माता-पिता के पैर धोते हैं और वह पानी पीते हैं, तो आप बहुत सफल हो जाते हैं। तो उन्होंने मुझे पानी लाने के लिए कहा, उन्होंने थाली ली और उनके पैर धोए। हम सभी को चरण अमृत की तरह पीने के लिए कहा। उनका मानना था कि इसे पीने से हम सफल होंगे और मुझे लगता है कि इसने हमारे लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आशा भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम@asha.bhosle
आशा भोंसले ने आगे बात करते हुए कहा कि उनकी बहन ने कभी कुछ नहीं मांगा, वह एक साधारण जीवन जीती थीं। गायिका ने बताया दीदी (लता मंगेशकर) 80 रुपये कमाती थीं। हम पांच लोग थे और उतने पैसों में ही अपना घर चलाते थे, हमारे यहां कई रिश्तेदार हमसे मिलने आते थे। दीदी ने कभी किसी को न नहीं कहा, वह बांटने में विश्वास करती थीं, कई बार हम 2 आने के कुरमुरा खरीदते थे जिसे चाय के साथ खाकर सो जाते थे।
4 of 5
Asha Bhosle
- फोटो : Social Media
गायिका आशा भोसले ने आगे कहा- 'हमें कोई शिकायत नहीं थी, वो बस एक खुशनुमा समय था, अभी भी" विश्वास नहीं कर सकती है कि वह (लता मंगेशकर) चली गई हैं।' उन्होंने कहा, मुझे अब भी लगता है कि दीदी का कॉल आएगा और वह कहेंगी आशा कैसी है तू।
विज्ञापन
5 of 5
लता मंगेशकर के लिए नया शो 'नाम रह जाएगा'
- फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शुरू किए गए शो 'नाम रह जाएगा' में सोनू निगम, शंकर महादेवन, अलका याज्ञनिक, कुमार शानू, अमित कुमार समेत 18 बड़े भारतीय गायक शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X