{"_id":"5cad6c1bbdec2214757c5fcd","slug":"nadiya-ke-paar-actress-sadhna-singh-daughter-sheena-shahabadi-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नदिया के पार' की गुंजा 37 साल बाद दिखने लगी हैं ऐसी, बॉलीवुड में फ्लॉप हुई बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नदिया के पार' की गुंजा 37 साल बाद दिखने लगी हैं ऐसी, बॉलीवुड में फ्लॉप हुई बेटी
फिल्म 'नदिया के पार' की गुंजन तो आपको याद ही होंगी । गुंजा का किरदार निभाने वाली ये हीरोइन थीं साधना सिंह । 'नदिया के पार' साधना की डेब्यू फिल्म थी । साधना को इस फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी । इसके बाद उन्होंने करीब 20 फिल्मों में काम किया। इसमें 'जुगनी' और 'मुक्काबाज' जैसी फिल्में शामिल हैं । गुंजा यानी साधना ने फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार शाहाबादी से शादी की थी । उनकी एक बेटी शीना और बेटा हुआ । शाीना भी अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और आज उनका जन्मदिन है ।
2 of 7
sheena shahabadi
जी हां, साधना की बेटी शीना शाहाबादी आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं । शीना की मां एक्ट्रेस थीं इसलिए उनमें भी हीरोइन बनने की इच्छा जागी । साधना ने अपनी बेटी को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी और शीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'तेरे संग' से की। फिल्म में शीना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं ।
3 of 7
sheena shahabadi
इस फिल्म में उन्होंने नाबालिग गर्भवती का किरदार निभाया था । इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की फिल्म 'आई, मी और मैं' में भी नजर आ चुकी हैं । शीना ने इसके बाद कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली । हिन्दी फिल्मों में अच्छे ऑफर्स ना मिलने पर उन्होंने साउथ की फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sheena shahabadi
अपने करियर में करीब 12 फिल्में कर चुकी शीना को आज भी कोई नहीं जानता है । शीना शाहाबादी ने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी । अक्टूबर 2008 में उन्होंने रिटायर्ड एसीपी अशोक गोरे के बेटे वैभव गोरे से शादी की थी । शीना की शादीशुदा जिंदगी दो महीने भी नहीं चली और उन्होंने तलाक ले लिया ।
विज्ञापन
5 of 7
sheena shahabadi
शीना की फिल्म 'तेरे संग' की रिलीज के ठीक एक महीने बाद ही उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं । पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ की शीना के पूर्व पति अशोक गोरे ने दोस्त के साथ मिलकर उनकी फोटोज पोस्ट की थीं । शीना और अशोक की मुलाकात 2007 में एक कंप्यूटर कोचिंग में हुई थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।