1982 में रिलीज हुई फिल्म नदिया के पार आज भी बेहतरीन फिल्मों में से एक गिनी जाती है। इसी फिल्म की तर्ज पर हम आपके हैं कौन मूवी बनी, और सलमान माधुरी लोकप्रिय हुए। ये फिल्म पूरी तरह पारिवारिक फिल्म थी, जिसे आज भी बड़े चाव से देखा जाता है। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब टिकट खिड़की पर घंटों खड़े होकर लोग इस फिल्म के टिकट के लिए मशक्कत करते थे।
Nadiya Ke Paar: अब कहां है 'नदिया के पार' की स्टार कास्ट, इस हीरो की तो प्लेन क्रैश में हो गई थी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'नदिया के पार' की गुंजन तो आपको याद ही होंगी। गुंजा का किरदार निभाने वाली ये हीरोइन थीं साधना सिंह। 'नदिया के पार' साधना की डेब्यू फिल्म थी । साधना को इस फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी। इसके बाद उन्होंने करीब 20 फिल्मों में काम किया। इसमें 'जुगनी' और 'मुक्काबाज' जैसी फिल्में शामिल हैं। साधना लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं। साधना का सपना हीरोइन बनना नहीं था इसलिए सफल डेब्यू के बाद उन्होंने गिनती की कुछ फिल्में की और फिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया। साधना सिर्फ एक बेहतरीन हीरोइन ही नहीं बल्कि उम्दा सिंगर भी हैं।
सचिन पिलगांवकर - चंदन
इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर ने चंदन का किरदार निभाया था। सचिन ने महज 4 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर लिया था। अपनी सहज मुस्कान और अदायगी के बल पर सचिन ने जल्द ही अपनी पहचान बना ली। सचिन की यादगार फिल्मों में राजश्री प्रोडक्शन की ही दो फिल्में अंखियों के झरोखे से और नदिया के पार है। 'शोले', 'त्रिशूल', 'सत्ते पर सत्ता' जैसी कई यादगार फिल्मों में सचिन ने छोटा लेकिन अहम रोल निभाया। सचिन फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। सचिन फिल्मों में अब भी पूरी तरह एक्टिव हैं. वो मराठी और हिंदी दोनों ही इंडस्ट्रीज़ में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं।
इंदर ठाकुर- ओमकार
नदिया के पार में इंदर ठाकुर ने चंदन के बड़े भाई ओमकार की भूमिका निभाई थी। हालांकि 35 साल की उम्र में ही उनकी परिवार संग मौत हो गई थी। 23 जून 1985 हुए एयर इंडिया फ्लाइट कनिष्क-182 क्रैश में उनकी मौत हो गई थी। इस हवाई जहाज में बैठे सभी 307 पैसेंजर और 22 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। ये एक साजिश के तहत किया गया हमला था।
फिल्म में ओमकार की शादी वैद्य की बड़ी बेटी रूपा से होती है। रूपा का किरदार मिताली ने निभाया था। मिताली ने नदिया के पार के अलावा ले चल अपने संग, वली ए आजम जैसी फिल्मों में काम किया है।