फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सुपरस्टार अभिनेता के बेटे हैं नागा चैतन्य, सामंथा के साथ रचाई थी रॉयल शादी

Mon, 23 Nov 2020 07:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 23 Nov 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
Naga Chaitanya birthday special know unknown facts about him
नागा चैतन्य - फोटो : instagram: nagachaitanyafanss

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य अपना जन्मदिन 23 नवंबर को मनाते हैं। उन्होंने साउथ की कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। नागा चैतन्य मशहूर सुपरस्टार अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य का जन्म साल 1986 को हुआ था। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Naga Chaitanya birthday special know unknown facts about him
नागा चैतन्य, अक्किनेनी नागार्जुन - फोटो : file photo

अक्किनेनी नागार्जुन ने दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबती से की थी। नागार्जुन और लक्ष्मी की इस शादी से नागा चैतन्य हुए थे। उनके जन्म के कुछ समय बाद ही अक्किनेनी नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबती का तलाक हो गया था। नागा चैतन्य की परवरिश और शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई और लॉस एंजेलिस से अभिनय की पढ़ाई की थी।

Naga Chaitanya birthday special know unknown facts about him
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram

नागा चैतन्य ने अभिनय की दुनिया में कदम साल 2009 में रखा था। उन्होंने फिल्म जोश से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद नागा चैतन्य ने साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह 100% लव, दोहचय, युद्धम शरणम, सव्यसाची और मजिली सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिया चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya birthday special know unknown facts about him
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : twitter

नागा चैतन्य आखिरी बार फिल्म वेंकी मामा में दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अपने शानदार अभिनय के लिए नागा चैतन्य कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। नागा चैतन्य फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की है। 

विज्ञापन
Naga Chaitanya birthday special know unknown facts about him
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : file photo

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इन दोनों ने साल 2015 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2017 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इन दोनों ने गोवा में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की रॉयल शादी काफी सुर्खियों में रही थी। 

पढ़ें: बेटी अरहा को जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्यूट तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed