सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा के घर में खुलेआम घूम रहा था 'डायनासोर', नागपुर पुलिस ने पूछा 'रेस्क्यू टीम भिजवाएं क्या?'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 21 May 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Nagpur Police Hilarious Response on Anushka Sharma video of husband virat kohli acted as dinosaur
विराट कोहली, नागपुर पुलिस, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। ये बॉलीवुड स्टार्स कुछ न कुछ हमेशा पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उनके घर में एक 'डायनासोर' खुलेआम घूमता नजर आ रहा था। अनुष्का के इस वीडियो पर अब नागपुर पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Nagpur Police Hilarious Response on Anushka Sharma video of husband virat kohli acted as dinosaur
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

दरअसल अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में उनके घर में एक 'डायनासोर' घूमते हुए दिखाई दे रहा था। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'मैंने खुला घूमता हुआ एक 'डायनासोर' देखा है।' अनुष्का के इस वीडियो ने फैंस को भी हैरत में डाल दिया था। बता दें कि वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ही घर में डायनासोर बनकर घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nagpur Police Hilarious Response on Anushka Sharma video of husband virat kohli acted as dinosaur
विराट कोहली - फोटो : Social Media

अनुष्का के इस वीडियो पर जैसे ही नागपुर पुलिस की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत वीडियो के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया दी। नागपुर पुलिस ने अनुष्का का ये वीडियो साझा करते हुए उनके सामने मदद के लिए प्रस्ताव रखा। नागपुर पुलिस ने लिखा, 'क्या हम वन विभाग से रेस्क्यू टीम भेजने के लिए कहें'?
 

Nagpur Police Hilarious Response on Anushka Sharma video of husband virat kohli acted as dinosaur
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अनुष्का के वीडियो पर नागपुर पुलिस की मजेदार प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर नागपुर पुलिस के इस कमेंट को और भी मजेदार बना रहे हैं।
 


 
 

विज्ञापन
Nagpur Police Hilarious Response on Anushka Sharma video of husband virat kohli acted as dinosaur
डॉगी ब्रूनो के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अनुष्का के घर में घूमता हुआ दिखने वाला ये 'डायनासोर' कोई और नहीं बल्कि उनके पति विराट कोहली ही थे। इस वीडियो में विराट कोहली डायनासोर बनकर घर में घूमते नजर आ रहे थे। वीडियो में विराट अपने हाथों को आगे की तरफ रखते हुए कमरे के अंदर आते हैं। थोड़ा आगे चलकर आने के बाद वो कैमरे की तरफ देखकर डायनासोर की तरह ही आवाज भी निकालते हैं। विराट और अनुष्का के इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया।

पढ़ें: 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed