बॉलीवुड स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग और धमाकेदार फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि फैंस अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड स्टार्स की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि फैंस के बीच इन स्टार्स के लिए दीवानगी विदेशों में भी देखने को मिल चुकी है। लेकिन क्या आपने सुना है कि बॉलीवुड स्टार्स के नाम पर जगहों के नाम भी रखे गए हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई ऐसी जगह हैं, जिनके नाम बॉलीवुड के सितारों के नाम पर रखे गए हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं....
Bollywood celebrities: फैंस ने पार की दीवानगी की हदें, फेवरेट एक्टर के नाम पर रखे इन जगहों के नाम
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के फैंस देश में ही नहीं, विदेश में भी हैं। लोग उन्हें भगवान के स्थान पर रखकर पूजते हैं। उनके फैंस अपना प्यार दिखाने के लिए आए दिन कुछ न कुछ करते रहते हैं, इसका सबूत यह है कि उत्तरी सिक्किम के एक वॉटरफॉल का नाम 'बिग बी' के नाम पर रखा गया है। वहीं, साल 2004 में सिंगापुर के एक आर्किड का नाम भी इनके नाम पर 'डेंड्रोबिम अमिताभ बच्चन' रखा गया था।
संजय दत्त
संजू बाबा को देश में कौन नहीं जानता होगा। कॉन्ट्रोवर्सी से लेकर उनकी डॉयलोग डिलीवरी तक वह हमेशा ही चर्चाओं में रहे हैं। उनकी हर अदा से लोग इंप्रेस रहते हैं। उनके फैंस की दीवानगी उनके लिए इतनी बढ़ गई है कि मुंबई के नूर मोहम्मदी होटल में एक चिकन की रेसिपी का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उसका नाम 'चिकन संजू बाबा' है।
राज कपूर
बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर के हिंदी सिनेमा में दिए गए योगदान को कोई नहीं भूल सकता। इनके काम को भारत में ही नहीं बाहर के देशों में भी खूब सराहा गया है। इनको सम्मान देने के लिए कनाडा की एक स्ट्रीट का नाम इनके नाम पर रखा गया है। 'राज कपूर क्रेसेन्ट' नामक ये स्ट्रीट ब्रैम्पटन सिटी में है।
सलमान खान
सलमान के नाम 'भाईजान' पर उनके एक फैन ने मुंबई में एक रेस्टोरेंट और टर्की मे एक कैफे खोला है। गौरतलब है कि टर्की में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान उस कैफे में रोज जाते थे, जिसकी वजह से उसके मालिक ने उसका नाम सलमान के नाम पर ही रख दिया।
