फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sajid Khan: साजिद खान पर फिर भड़कीं मॉडल नम्रता सिंह शर्मा, लगाया एक और गंभीर आरोप

Thu, 10 Nov 2022 09:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
Namrata Sharma Singh said Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan had made his mind to rape her about 12 years ago
नम्रता शर्मा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद खान जब से टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' के घर में दाखिल हुए हैं, तभी से उन पर फिर से तरह-तरह के आरोपों की झड़ी लग गई है। MeToo के आरोपों में फंस चुके साजिद के खिलाफ इंडस्ट्री की ज्यादातर अभिनेत्रियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल लिया है और रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है। जहां पहले शर्लिन चोपड़ा सहित कई अभिनेत्रियां ऐसा कर चुकी हैं, वहीं अब एक बार फिर मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। इस बयान में नम्रता ने साजिद पर कई साल पहले ही बलातकार करने का मन बना लेना जैसा गंभीर आरोप लगाया है।     

Namrata Sharma Singh said Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan had made his mind to rape her about 12 years ago
साजिद खान, नम्रता शर्मा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन साजिद के खिलाफ बयान देने के बाद एक बार फिर मुंबई की मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद के खिलाफ एक और बयान दिया है। मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने गुरुवार की रात मीडिया को दिए एक और बयान में कहा है कि फिल्म निर्माता साजिद खान ने लगभग 11-12 साल पहले साल 2011 में उसका रेप करने का मन बना लिया था। नम्रता शर्मा सिंह ने कहा, 'साजिद ने पहले ही योजना बना रखी थी। उनके ऑफिस में एक सोफा था। मेरे एंट्री करने के बाद  ही उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया था। आसपास शायद ही एक या दो लोग थे, जिसका मतलब है कि साजिद ने हर चीज की अच्छी तरह से योजना बनाई थी।'
Wednesday Box Office: फोन भूत ने दी राम सेतु और मिली को पटखनी, बॉक्स ऑफिस पर जारी है कांतारा की धुआंधार कमाई
Namrata Sharma Singh said Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan had made his mind to rape her about 12 years ago
नम्रता शर्मा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

नम्रता शर्मा सिंह एक मॉडल हैं, जिन्होंने ओटीटी के कुछ शोज भी किए हैं। नम्रता ने बुधवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक और बिग बॉस कंटेस्टेंट साजिद खान पर आरोप लगाया था कि,' साजिद ने कई साल पहले उनके साथ छेड़छाड़ की थी।' नम्रता के मुताबिक यह घटना साल 2011 की है। नम्रता उस दिन एक फिल्म के ऑडिशन को लेकर साजिद खान से मिलने गई थीं। मीडिया से बातचीत करते वक्त मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद खान पर आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2011 में जब वह एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने साजिद खान से मिलने गई थीं, तब उन्होंने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। नम्रता ने कहा, 'मैंने एक छोटी ड्रेस पहनी हुई थी और जैसे ही मैं कमरे में गई, साजिद ने दरवाजा बंद कर दिया। दरअसल, हम फिल्म की फीस से रिलेटेड बातें कर रहे थे। मुझे लगा कि वह फीस की बात अन्य लोगों के सामने नहीं करना चाहते हैं, इसलिए मैं उनके साथ कमरे में चली गई। लेकिन, अंदर जाते ही साजिद ने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया था।' 
दुखद: 'हार्ड रॉक बैंड' नाजरेथ के मुख्य गायक डैन मैककैफर्टी का निधन, 76 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Namrata Sharma Singh said Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan had made his mind to rape her about 12 years ago
नम्रता शर्मा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, नम्रता ने कहा कि वह इस घटना को भूल गई थीं। लेकिन बिग बॉस 16 में साजिद को देख उनकी यादें फिर ताजा हो गई हैं। गौरतलब है, साल 2007 से 2009 के दौरान नम्रता एक सफल रैंप मॉडल थीं और वह उस समय के कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करती थीं।
Bigg Boss 16: फीस पर बात करने के बहाने बुलाया और...., बिग बॉस में साजिद को देख 11 साल बाद छलका नम्रता का दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed