{"_id":"5b3f34bd4f1c1b56238b4cfe","slug":"nana-patekar-old-interview-against-sanjay-dutt-going-viral-after-mumbai-blast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर ने खाई थी संजय दत्त के साथ काम न करने की कसम, 'संजू' देख पता लग जाएगी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर ने खाई थी संजय दत्त के साथ काम न करने की कसम, 'संजू' देख पता लग जाएगी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' रिलीज हो गई है। इसमें संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर हैं। रिलीज के 7 दिन में फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बचपन से लेकर अब तक की उनकी जिंदगी पर नजर डालेंगे तो शायद वो किसी फिल्म से भी ज्यादा दिलचस्प लगेगी लेकिन जिस तरह से डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ये फिल्म बनाई है उसे देखकर तो ऐसा साफ लग रहा है कि ये संजय दत्त की छवि सुधारने से ज्यादा कुछ भी नहीं।
2 of 5
इस बीच नाना पाटेकर का एक पुराना इंटरव्यू बहुत वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि नाना पाटेकर और संजय दत्त के बीच कैसा कनेक्शन है तो बता दें 12 मार्च के दिन मुंबई में बॉम्ब ब्लास्ट हुआ था। इस घटना ने संजय दत्त की जिंदगी बदल दी थी। इस सीरियल ब्लास्ट में संजय दत्त को दोषी पाया गया था। इसी बलास्ट ने नाना पाटेकर से उनका भाई छीन लिया था।
3 of 5
नाना पाटेकर
तभी एक इंटव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था कि वह संजय दत्त को माफ नहीं कर सकते। नाना अपने उसूलों के बहुत पक्के हैं। ऐसे में उनकी संजू बाबा के साथ काम ना करने की कसम ने सभी को चौंका दिया है। नाना ने आज तक संजू बाबा के साथ काम नहीं किया और आगे भी नहीं करना चाहते हैं। उनके साथ काम ना करने को लेकर नाना का अपना अलग नजरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नाना पाटेकर
इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया कि 1993 बम ब्लास्ट में संजय दत्त ने भले ही सजा काट ली हो लेकिन वो उनके साथ काम नहीं करेंगे। क्योंकि साल 1993 में जो हुआ मुझे उस बात का बहुत दुख है। इस हादसे में उन्होंने वर्ली बेस्ट बस ब्लास्ट में अपना भाई खोया था।
विज्ञापन
5 of 5
नाना पाटेकर
उन्होंने कहा था, 'मेरी पत्नी की भी उसी हादसे में मौत हो जाती अगर वो दूसरी बस नहीं लेती। मैं ये नहीं कह रहा कि इसके लिए संजय दत्त जिम्मेदार हैं। लेकिन अगर इस हादसे में उनका थोड़ा भी हाथ है तो मैं उनके साथ काम नहीं करूंगा। ये निर्णय उन लोगों के लिए लिया है जो उस हादसे में मारे गए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।