{"_id":"5b3f2f724f1c1bb9248b4db1","slug":"watch-ranveer-singh-birthday-celebration-on-set-of-film-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन केक और ढेर सारी आतिशबाजी, फिल्म के सेट पर ऐसे मना रणवीर सिंह का बर्थडे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन केक और ढेर सारी आतिशबाजी, फिल्म के सेट पर ऐसे मना रणवीर सिंह का बर्थडे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram/Ranveer_fc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो वह इस खास दिन पर भी काम कर रहे हैं। मगर साथ में जश्न का दौर भी जारी है। इसकी शुरुआत रात 12 बजे ही शुरू हो गई थी। हैदराबाद में फिल्म 'सिम्बा' की टीम ने बर्थ डे ब्वॉय के लिए खास बंदोबस्त किया।
Simmba
फिल्म 'सिम्बा' के सेट पर रणवीर सिंह ने एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन केक काटकर जलसे का आगाज किया। वहीं दूसरी तरफ आसमान में ढेर सारी आतिशबाजी भी की गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के बीच आया है।
Team Simmba rings in #Ranveersingh birthday on the sets of the movie last night 🔥💓 @IndBolly
A post shared by Indian Bollywood (@indbolly) on
simmba
रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'सिम्बा' में उनका नया लुक सामने आया है। तन पर बनियान, आखों पर काला चश्मा और फौलादी जिस्म में उन्हें देखना उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। इस फिल्म में वह एक पुलिसवाले का किरदार निभाते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंबा
फिल्म 'सिम्बा' तेलगु फिल्म 'टेंपर' की रीमेक है जिसमें जूनियर एनटीआर ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी दिखेगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Ranveer Singh
हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी की है। आलिया भट्ट स्टारर उनकी यह फिल्म फरवरी 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक भी है जो 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। वहीं, संजय लीला भंसाली भी रणवीर और आलिया के साथ एक फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं।